एक इंजेक्शन से डॉक्टर ने किया मां की ममता का खून
हरदोई। यूपी के हरदोई में एक झोलाछाप डॉक्टर ने माँ की ममता का खून कर दिया। एक चार वर्षीय मासूम बच्चे को मामूली खांसी आने पर एक झोला छाप ने मौत का इंजेक्शन लगाकर उसकी बलि चढ़ा दी। बच्चे की हालत ख़राब है, कहकर अपना पीछा छुड़ा लिया। परिजनों को जिला अस्पताल जाने की सलाह दी, जहाँ डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

मामला हरदोई जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के पूरा बहादुर क्षेत्र का है जहाँ पर एक झोलाछाप डॉक्टर जलालुद्दीन की लापरवाही से एक चार वर्षीय बालक प्रियांशु की इंजेक्शन लगने से मौत हो गयी। प्रियांशु का पिता रामशंकर हरियांवा थाना क्षेत्र के वासी गाँव का निवासी है और किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रामशंकर व उसकी पत्नी सुमन की शादी के सालों बाद लाखो मिन्नतें करने और तमाम मजारो से लेकर मंदिरो में संतान प्राप्ति के लिए मत्था टेक अपने लाडले को हासिल किया था मगर उन्हें क्या पता था की उनकी संतान सिर्फ चार वर्षो के लिए ही उनके साथ रहेगी।
पीड़ित पिता ने बताया कि सिर्फ थोड़ी से खांसी और जुकाम से ग्रसित था मेरा बच्चा, जिसके चलते हम यहाँ आये थे, जहाँ इस झोलाछाप ने इंजेक्शन लगाकर मेरे बच्चे की हत्या कर दी और इस बात का पता हमें तब हुआ जब हम हरदोई के जिला अस्पताल अपने बच्चे को दिखाने लेकर आये। वहीं इस मामले पर सीएमओ पीएन चतुर्वेदी ने मामले की निष्पक्षता के साथ जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications