दुल्हन को पता चला छेड़खानी का आरोपी है दूल्हा, तुरंत शादी के लिए कहा NO

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र में एक दुल्हन ने बड़ा ही साहसिक कदम उठाया। जब उसे पता चला कि दूल्हा छेड़खानी के आरोप में जेल जा चुका है तो उसने दरवाजे पर आई बारात हो लौटा दिया। दुल्हन के इस साहसिक कदम की सभी सराहना कर रहे हैं। परिजन ने बेटी के इस फैसले की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि वे ऐसी जगह बेटी का रिश्ता नहीं करेंगे, जहां उनकी और उनके खानदान की बदनामी हो।

A bride refused to marry groom accused of molestation in Mirzapur

जब कार्ड लेकर गए थे तो वह जेल में था
28 अप्रैल को शादी तय हुई थी। लड़की वाले शादी का कार्ड लेकर जब लड़के वाले के घर पहुंचे तो वह वहां नहीं था। परिजन ने तब बहाना बनाया कि वह कहीं गया है लेकिन उस दौरान वह जेल में बंद था। लड़की वालों को कुछ दिन बाद यह बात पता चल गई। लड़की वाले मामला समझने के लिए वाराणसी के जैतपुरा थाने पहुंचे। जहां पता लगा कि लड़के को नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है।

मना करने के बाद भी बारात लेकर पहुंचा था
लड़के वाले लड़की के मना करने पर भी बारात लेकर पहुंचे थे। दुल्हन पक्ष ने इसी बाबत पुलिस में शिकायत दी थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में सुलह कराई गई। मिर्जापुर के चुनार तहसील के सरैया सिंकदरपुर में सोनकर बस्ती निवासी लड़की की शादी वाराणसी के थाना जैतपुरा में तय हुआ था। एक अप्रैल को तिलक हुआ था, जिसमें दहेज और कुछ अन्य सामान दिया गया था। ये सब लड़की को मालूम पड़ा तो उसने लड़के से शादी करने से मना कर दिया। फिर भी दूल्हा पक्ष जबर्दस्ती बारात लेकर उसके घर पहुंचा। लड़की वालों ने इसके बाद पुलिस में इस बाबत शिकायत दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। लड़के वालों ने 10 दिनों के भीतर दहेज में दिए गए रुपए लौटाने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+