जयमाल के वक्त दुल्हन ने शादी से इनकार कर पुलिस को बुलाया, दूल्हे के उड़े होश

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में एक दहेजलोभी दूल्हे और परिवार को दहेज मांगना उस समय भारी पड़ गया जब दुल्हन पक्ष ने डायल 100 को बुलाकर सबको थाने पहुंचा दिया। ठाकुरद्वारा क्षेत्र के मढ़पुरी के रहने वाले गौतम शर्मा की शादी मूंढापांडे क्षेत्र के इलर रसूलाबाद निवासी नेमीचंद शर्मा की बेटी सरिता से होनी थी। रिश्ता दो महीने पूर्व तय हो गया था और सगाई में मांग के अनुसार बुलेट के साथ-साथ अन्य सामान भी दिया गया था। शादी शनिवार को होनी थी। बारात भी समय से पहुंची और लड़की पक्ष ने क्षमता के अनुसार तैयारी भी की हुई थी।

A bride called police in marriage in Moradabad

दरअसल मामला उस समय बिगड़ा, जब जयमाल से ठीक पहले दूल्हा पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष से पांच लाख रुपये दहेज में मांग लिए जिसे सुनकर लड़की पक्ष के होश उड़ गए। ऐन मोके पर पांच लाख की डिमांड से सन्न लड़की पक्ष ने अपनी मजबूरियां गिनाई लेकिन दहेज के लालची लड़का पक्ष ने बिना पैसे लिए शादी करने से ही मना कर दिया।

A bride called police in marriage in Moradabad

आखिरकार दुल्हन सरिता सबके सामने आई और ऐसे दहेजलोभी व्यक्ति से शादी करने से मना कर दिया और परिवार की राय करते हुए डायल 100 को फोन करके पुलिस बुला ली। पुलिस को देख दूल्हे के होश उड़ गए क्योंकि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसे अपनी शादी के दिन थाने जाना पड़ेगा। लड़की के पिता नेमीचंद शर्मा के अनुसार ऐसे लोगों के लिए सजा होनी चाहिए जो शादी के ऐसे मौके पर दहेज की मांग करते हैं जब एक लड़की का बेबस बाप कुछ भी करने की स्थिति में नहीं होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+