युवक ने किया ऐसा गलत काम कि उसे पाइप से बांधकर लोगों ने पीटा

सहारनपुर के गांव के एक युवक काे लोहे के पाइप के सहारे रस्‍सी से बांधकर उसे कपड़े उतारकर तब तक पीटा जब तक क‍ि वो बुरी तरह लहुलुहान नहीं हो गया।

सहारनपुर। गांव के एक युवक ने एक ऐसा गलत काम किया कि ग्रामीणें की भीड़ उस पर इस कदर टूट कर पड़ गई कि जिसे भी मौका मिला, उसने अपना हाथ साफ किया। युवक को एक लोहे के पाइप के सहारे रस्सी से बांध दिया गया और उसके कपड़े उतारकर जबरदस्त तरीके से पिटाई की गई, जिससे वह लहूलुहान हो गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले आरोपी युवक को सौंप दिया गया।

{promotion-urls}

लूट के इरादे से युवक ने किया हमला

लूट के इरादे से युवक ने किया हमला

बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरगढ़ निवासी शाहिद पुत्र शकील करीब 11 बजे अपनी बेटी समायरा (5), फायजा (3) व अरीबा (2) को गांव के सामने से बह रही पूर्वी यमुना नहर में नहलाने के लिए लेकर गया था। उसने सबसे बड़ी बेटी समायरा को नहलाने के बाद नहर किनारे पर खड़ा कर दिया और फायजा व अरीबा को नहलाने लगा। आरोप है, कि इसी दौरान एक युवक वहां आ धमका और उसने बिना कुछ कहे किनारे पर खड़ी उसकी बेटी समायरा की गर्दन पर चाकू लगा दिया और शाहिद के पास जो कुछ भी है उसे देने की बात की।

युवक ने शाहिद को किया लहुलुहान

युवक ने शाहिद को किया लहुलुहान

इस पर शाहिद ने किनारे पर रखी शर्ट की जेब से दो हजार रूपये व मोबाइल निकालकर उसे दे दिया। उसने बेटी को छोड़ने की बात कहीं, लेकिन उसने चाकू नहीं हटाया। इस पर शाहिद ने बेटी को बचाने का प्रयास किया तो युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके पेट, हाथ की हथेली और सिर पर लगा। जिससे वह लहूलुहान हो गया।

भीड़ ने की युुुुवक की जमकर पि‍टाई

भीड़ ने की युुुुवक की जमकर पि‍टाई

शाहिद के चीखने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने भागते समय हमलावर को पीछा करने के बाद पकड़ लिया और उसे गांव में ले जाकर लोहे के पाइप से जुड़कर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस पहुंच गई और उसे कोतवाली ले आई। घायल की तरफ से तहरीर मिलने पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+