UP News: 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क वितरित की जाएंगी किताबें, पहले चरण में ये कॉलेज शामिल
UP News: उत्तर प्रदेश में राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पढ़ रहे कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें दी जाएंगे। इसे लेकर सरकार द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। मुफ्त किताब मिलने से विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी तथा उनकी पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी।
इसका सर्वाधिक फायदा उन बच्चों को मिलेगा जिनकी पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं है और वह गरीब हैं तथा उनके अभिभावकों के पास इतने रुपए नहीं होते हैं कि पढ़ाई के लिए भी मांगी किताबें खरीद सकें। पाठ्यपुस्तक के मुख्य मिल जाने के बाद उनको अपनी पढ़ाई करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

दरअसल, शासन स्तर पर एक उच्चस्तरीय बैठक में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों को मुफ्त में किताबें देने पर विचार किया गया था। निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने में करीब 19 करोड़ से अधिक रुपए खर्च होंगे। हालांकि यह भी बता दें कि अभी तक सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को मुफ्त में किताबें मिलती हैं।
अब हाई स्कूल से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं को भी सरकार द्वारा मुफ्त पाठ्य पुस्तकें देने का फैसला किया जा रहा है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि प्रथम चरण में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को ही पाठ्य पुस्तकें वितरित की जाएंगी। इन स्कूलों में पाठ्य पुस्तकें वितरित किए जाने के बाद दूसरे चरण में अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में भी पाठ पुस्तकों का वितरण किए जाने की बात सामने आ रही है।
यह भी बता दें कि मौजूदा समय में छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु आदि राज्यों में बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं। ऐसे में अब उत्तर प्रदेश में भी यह योजना बनाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तक में उपलब्ध कराई जाएं।












Click it and Unblock the Notifications