वाराणसी, लखनऊ, अयोध्या समेत 7 टोल प्लाजा 45 दिन तक रहेंगे फ्री, नहीं लगेगा एक भी रुपया, जानें वजह

7 Toll Plaza Free: उत्तर प्रदेश में साथ टोल प्लाजा कारों के लिए 45 दिनों तक पूरी तरह फ्री रहेंगे। हालांकि इस दौरान भारी वाहनों और कॉमर्शियल वाहनों से शुल्क लिया जाएगा। महाकुंभ 2025 को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

ऐसे में प्रयागराज जिले में प्रवेश से पहले सात टोल प्लाजा को चिन्हित किया गया है। इसके लिए भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए यह फैसला लिया गया है।

7 Toll Plaza Free

दरअसल, महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मिलकर लगातार नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को भी ध्यान में रखा जा रहा है। बीते दिनों एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव ने प्रयागराज का दौरा किया था।

इस दौरान मेला प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक भी की थी। बताया जा रहा है की बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली गई थी। इसी कड़ी में प्रयागराज जाने वाले राजमार्ग पर टोल शुल्क छोड़ने पर विचार किया गया था।

इन टोल प्लाजा पर नहीं लिया जाएगा शुल्क
बताया जा रहा है कि महाकुंभ 2025 के दौरान 45 दिनों तक वाराणसी मार्ग पर हंडिया में बने टोल प्लाजा, अयोध्या राजमार्ग पर मऊआइमा में बने टोल प्लाजा, चित्रकूट राजमार्ग पर उमापुर में बने टोल प्लाजा, कानपुर में कोखराज में बने टोल प्लाजा, मिर्जापुर में मुंगारी रोड पर बना टोल प्लाजा, रीवा मार्ग पर गन्ने टोल प्लाजा और लखनऊ राजमार्ग पर अंधियारी टोल प्लाजा पर 45 दिनों तक महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों से टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा।

कमर्शियल और भारी वाहनों को नहीं मिलेगी छूट
बताया जा रहा है कि इस दौरान इन राजमार्गों से गुजरने वाले भारी वाहनों और कॉमर्शियल वाहनों को छूट नहीं मिलेगी। इस सुविधा का लाभ केवल श्रद्धालुओं के वाहनों को ही मिल सकता है। उदाहरण के तौर पर जिन वाहनों में बालू, सीमेंट, सरिया और अन्य सामान लोड रहेंगे उनको टोल शुल्क देना पड़ेगा। इसके अलावा कार और जीप तथा अन्य वाहनों से टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+