विवादित कस्बे में 555 शायर 100 घंटे का नॉन स्टॉप मुशायरा कर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

सहारनपुर। अखलाक की हत्या के बाद चर्चाओं में आया उत्तर प्रदेश का दादरी कस्बा 28 अक्तूबर के बाद अदब के नाम से जाना जाएगा। दरअसल दादरी की सरजमीन पर 'ऐ वतन तेरे लिए शीर्षक से सौ घंटे का नॉन स्टॉप मुशायरा व कविसम्मेलन कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। 28 अक्तूबर से शुरू होने वाले इस मैराथन मुशायरे में 'फख्र ए देवबंद डा. नवाज देवबंदी समेत देश के 555 शायर हिस्सा लेंगे।

555 poet will run 100 hours non stop poetry program and will make the record

एक शहर, एक मुशायरा, एक नाजिम और पांच सौ पचपन शायर मिलकर लगातार एक सौ घंटे मुशायरा पढऩे का विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। अदब के इस सबसे बड़े आायोजन के लिए उत्तर प्रदेश के दादरी को चुना गया है। ताकि दादरी के सीने पर लगे अखलाक की मौत के घांव को अदब के मरहम से भरा जा सके और पूरी दुनिया यह जान सके कि हिंदुस्तान में आज भी साम्प्रदायिकता के ऊपर भाईचारा भारी है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड व लिम्का बुक ऑफ इंडिया रिकॉर्ड के अधिकारी दादरी की सरजमीन पर पहुंचेंगे। ऐ वतन तेरे लिए शीर्षक से सौ घंटे का नॉन स्टॉप मुशायरा व कविसम्मेलन कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की इस कोशिश में नोएडा के युवा उद्योगपति और साहित्य प्रेमी संजय भाटी नें आयोजकों को भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया है। अपने जैसा यह अनूठा मुशायरा 28 अक्तूबर रात आठ बजे शुरू होकर एक नवंबर की रात बारह बजकर १ मिनट पर समाप्त होगा। जिसमें देश के नामचीन शायरों से लेकर छोटे शायरों को भी आमंत्रित किया गया है। जिनकी संख्या 555 होगी।

यह नामचीन शायर और कवि करेंगे शिरकत
डा. नवाज देवबंदी, डा. कुमार विश्वास, हरिओम पंवार, विष्णु सक्सेना, सलैश कुमार, अंजुम रहबर, हाशिम फिरोजाबादी, शबीना अदीब, जौहर कानपुरी, मंजर भोपाली, डा. नदीम शाद, राहत इंदौरी, सिकंदर हयात गड़बड़, अशोक चक्रधर, सुरेंद्र शर्मा, विनीत शुल्का, ताहिर फराज, प्रवीण शुक्ल, जावेद अख्तर, मुनव्वर राणा, वसीम बरेलवी, इकबाल अशहर, इमरान प्रतापगढ़ी, डा. नसीम निकहत, नदीम अनवर, सज्जाद झंझट, निकहत अमरोहवी, चांद देवबंदी, जावेद आसी देवबंदी, सबा बलरामपुरी, इम्तियाज खान, अभिषेक शुक्ला, कविता तिवारी समेत मुल्क के नामचीन शायर शामिल होंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+