50 की उम्र में 14वीं संतान! सरकारी एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, 22 साल का बेटा भी था मौजूद
Muslim woman Gave birth to her 14th child: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। यहां 50 साल की महिला ने अपनी 14वीं संतान को जन्म दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस वक्त महिला का सबसे बड़ा बेटा 22 साल का है, जबकि सबसे छोटे बेटे की उम्र मात्र 3 साल है।
गुड़िया नाम की इस महिला ने सरकारी एंबुलेंस में ही एक बच्ची को जन्म दिया। दिलचस्प बात यह रही कि प्रसव के दौरान उनका 22 साल का बेटा भी अस्पताल में मौजूद था।

गुड़िया के पति इमामुद्दीन के अनुसार गुरुवार को प्रसव पीड़ा के बाद उन्हें पिलखुवा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें हापुड़ के जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही, एंबुलेंस के अंदर ही महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया।
'अब हम 11 भाई-बहन हैं'
गुड़िया के सबसे बड़े बेटे ने बताया, "हम कुल 14 भाई-बहन हुए हैं, लेकिन तीन की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। अब हम 11 हैं। सबसे छोटे भाई की उम्र 3 साल है।"
गुड़िया की लगातार गर्भधारण करने की प्रवृत्ति को लेकर लोग हैरान हैं। दिलचस्प यह है कि उनकी ज्यादातर डिलीवरी में एक साल का भी अंतर नहीं है, जो इस मामले को और अनोखा बनाता है।
सरकार की 'हम दो, हमारे दो' नीति पर उठे सवाल
जहां सरकार 'हम दो, हमारे दो' के नारे को बढ़ावा दे रही है, वहीं इस तरह के मामले जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में एक नई बहस छेड़ देते हैं। इस घटना पर प्रशासन ने अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन इलाके में यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications