PICs: बीन बजाते ही एक घर से निकले 45 सांप...और फिर उनका एक नागराज

जिसके बाद हम सभी डर गए और मैंने एक सपेरे को इन्हें पकड़ने के लिए बुलाया। उस सपेरे ने जब अपनी बीन बजानी शुर की तो हम गिनती भूलने लगे।

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के चर्चित जिले गाजीपुर के मरदह का बोगना गांव इन दिनों सुर्खियां में बन गया है और हो भी क्यों ना दरअसल इस गांव के कांता राजभर के मकान में एक-एक करके 45 सांप निकले हैं और फिर निकलता है नागराज। हालांकि इन्हें पकड़ने आए सपेरे ने सिर्फ नागराज को अपने छोले में रखा और बाकी सांपों को मार डाला गया। लेकिन एक ही घर से बीन बजाने के बाद एक-एक कर निकले 46 सांपों के बाद कांता राजभर और उनका परिवार सुर्खियों में बना हुआ हैं। यही नहीं सांपों के इतने समूह में निकलने के बाद पूरे गांव के लोगों में इस बात का भी भय बना हुआ हैं कि ना जाने अभी और कितने सांप उसके आसपास के बिलों में छुपे हुए हैं। वहीं कांता के मकान से इतनी भारी संख्या में सांपों के मिलने के बाद दिन भर उनके मकान के बाहर सांपों को देखने वालों की भीड़ मौजूद रही।

PICs: बीन बजाते ही एक घर से निकले 45 सांप...और फिर उनका एक नागराज
PICs: बीन बजाते ही एक घर से निकले 45 सांप...और फिर उनका एक नागराज

3 दिन पहले कांता घर में 5 अलग-अलग सांप देखे थे

कांता राजभर ने OneIndia से बात करते हुए बताया कि 3 दिनों पहले मुझे अपने घर में अलग-अलग समय पर 5 सांपों के होने की बात पता चली थी। दरअसल इन्हीं घटनाओं में एक सांप 2 दिन पहले मेरे छोटे बेटे विनोद की पत्नी अनीता के पांव चढ़ रहा था। इस बात की जानकारी के बाद मैंने पूरे घर में उसे खोजना शुरू किया पर वो उस दिन पकड़ में नहीं आया और फिर एक दिन के बाद मुझे पांचों सांप दिखाई दिए। जिसके बाद हम सभी डर गए और मैंने एक सपेरे को इन्हें पकड़ने के लिए बुलाया। उस सपेरे ने जब अपनी बीन बजानी शुर की तो मेरे घर में छुपे हुए 45 सांप और एक नागराज मिले।

PICs: बीन बजाते ही एक घर से निकले 45 सांप...और फिर उनका एक नागराज

सपेरे के बाद जब इतने सांपों के होने की बात सामने आई तो वो भी एक-एक कर 45 सांप निकले तो वो सांपों के निकलते ही उन्हें मरता रहे। उसके बाद आए विशाल आकर के नागराज जिसको पकड़ने में उसके पसीने छूट गए। बड़ी मुश्किलों से उसने उस पर काबू पाया और फिर अपने साथ लेता गया। इस घटना के बाद मैं और मेरा परिवार सहमा हुआ है और इतनी बड़ी संख्या में सांपों के मिलने के बाद मेरे घर बहार इन्हें देखने वालों का तांता लगा हुआ है।

PICs: बीन बजाते ही एक घर से निकले 45 सांप...और फिर उनका एक नागराज
PICs: बीन बजाते ही एक घर से निकले 45 सांप...और फिर उनका एक नागराज

गांव में भी लोग हैं सहमे हुए

कांता के घर से इतनी बढ़ी संख्या में सांपों के समूह की जानकारी पूरे गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई और धीरे-धीरे कांता के मकान के बाहर मारे गए सांपों को देखने वाले इकट्ठा होने शुरू हो गए थे। गांव के एक शख्स ने हमे बताया की जब से इस बात की जानकारी हुई है कि एक ही मकान से 46 सांप मिले हैं तब से गांव के लोग डरे हुए हैं की ना जाने अभी और कितने ऐसे ही सांप छुपे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+