इस शौचालय को देख छूट जाएगी हंसी, बिना दीवार के लगा दीं 4 सीटें, अब Video हो रहा जमकर Viral
देश के पीएम ने सबसे ज्यादा जिन योजनाओं पर फोकस किया है, उनमे से एक है शौलचालय। इस योजना पर सरकार अबतक अरबों रुपए खर्च कर चुकी है। ताकि गंदगी, बीमारी और शर्म से बचा जा सके। लेकिन यूपी के अमेठी में कुछ लोग पीएम के इस मंसूबे में पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यहां एक ऐसे शौचालय का निर्माण किया गया है, जिसे देखने के बाद आपको पहले गुस्सा आएगा लेकिन जो दृश्य है उसे देखकर फिर हंसी भी छूट जाएगी।
दरअसल, यह मामला अमेठी की जगदीशपुर विधानसभा के कटेहेटी गांव का है। यहां पर सामुदायिक शौचालय में चार सीटों को पास-पास में लगाया है। हैरानी की बात तो यह है कि इनके बीच में दीवार नहीं है। यहां करीब 4 साल पहले इस सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। जिसके निर्माण में लाखों रुपए खर्च किए गए, लेकिन सामुदायिक शौचालय में एक टॉयलेट में बिना पार्टीशन के 4 सीटें लगा दी गई हैं।

अब जरा आप केवल कल्पना कीजिये कि एक कमरे में एक साथ कई लोग जब शौच के लिए जाएंगे तो उनकी निजता क्या रहेगी। क्या यह शौचालय एक बार में एक से ज्यादा लोग इस्तेमाल कर सकते हैं ? वहीं अब ये सामुदायिक शौचालय चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications