यूपी: छापेमारी में पकड़ी गई 3 करोड़ की नकली दवाई, हिमाचल में होती थी तैयार

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में औषधि विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से की गई छापेमारी के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। औषधि विभाग ने हसनपुर के दो गोदामों से 3 करोड़ रुपये की कीमत की नकली दवाईयों का जखीरा पकड़ा है। साथ ही तीन दवा माफियाओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि पकड़े गए ड्रग माफियाओं के नाम का खुलासा नहीं हो सका है।

ये है मामला

ये है मामला

अमरोहा जनपद के हसनपुर नगर में मंगलवार के दिन औषधि विभाग की टीम ने कोतवाली हसनपुर पुलिस के साथ दो मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। इसी दौरान उन्हें हसनपुर के रहरा अड्डा व काला शहीद मोहल्ले में स्थित दो गोदामो से लगभग 3 करोड़ की कीमत की नकली दवाइयों का जखीरा बरामद किया है। शुरुआती जांच में पता लगा है कि नकली दवाईयों को हिमाचल प्रदेश में तैयार किया जाता था। गिरफ्तार दवा माफियाओं के मुताबिक जब्त की गई दवाओं के रैपर पर अंकित फैक्टरी का नाम भी जाली है।

अमेरिका में बनती है इस नाम की दवाई

अमेरिका में बनती है इस नाम की दवाई

मुरादाबाद से आये ड्रग इंस्पेक्टर नरेश मोहन ने बताया कि हसनपुर में जो दवाई पकड़ी गई है, उस नाम से अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित केलटैक्स नामक कंपनी दवाई बनाती है। भारत में इस कंपनी की कोई यूनिट नहीं है। जबकि रेपर पर कंपनी का पता हिमाचल प्रदेश दर्शाया गया है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश में उक्त स्थान पर कंपनी का पता कराया तो जानकारी में आया कि किसी भी तरह की कोई दवा निर्माता कंपनी वहां पर नहीं है।

मेरठ से बुलाये अधिकारी

मेरठ से बुलाये अधिकारी

बताया जा रहा है कि भारी मात्रा में बरामद दवाई का रिकॉर्ड तैयार करने के लिए एक दर्जन से अधिक अधिकारी व कर्मचारियों की जरूरत है। टीम को अभी और कई ठिकानों पर छापेमारी भी करनी है। इसलिए मेरठ के ड्रग इंस्पेक्टर को भी बुलाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+