मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार, एक टक्कर ने उजाड़ दी 3 जिंदगियां

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में ट्रैक्टर ट्राली और एसयूवी में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत गंभीर होने पर तीन लोगों को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। हादसा सोमवार रात इकौन थाना क्षेत्र के बौद्ध परिपथ पर खावा पोखर मोड़ पर हुआ।

3 members of family died in an accident while returning from ritual

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के भुडकुलवा निवासी जीवन लाल बेटे का मुंडन कराने सोमवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से देवीपाटन मंदिर गए थे। उनके साथ अन्य लोग भी गए थे। मुडंन के बाद सभी घर के लिए रवाना हो गए। सोमवार की देर रात लगभग नौ बजे इकौना थाना क्षेत्र के खावा पोखर मोड़ पर पहुंचे ही थे कि सामने से एक एसयूवी ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेक्टर टॉली में सवार सभी लोग सड़क पर आ गिरे। चीख-पुकार की आवास सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर इकौना थाने की पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए बहराइच के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज है।

MLC राजेश यादव के सास ने नाम पंजीकृत है एसयूवी
दुघर्टना में शामिल गाड़ी एमएलसी बाराबंकी राजेश यादव के सास के नाम पंजीकृत है। एमएलसी बाराबंकी राजेश यादव ने बताया, उनके साले के कुछ मित्रों को बलरामपुर किसी वैवाहिक कार्यक्रम में जाना था। वही लोग गाड़ी ले गए थे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें -अपने पीछे कई कहानियां छोड़ इस दुनिया से विदा हुईं शैलजा, लव अफेयर में हुई थी हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+