गाजियाबाद: 4 माह पहले धूमधाम से हुई थी करिश्मा की शादी, दहेज के लिए ससुरालवालों ने मार डाला
Recommended Video

गाजियाबाद। हमारे सामने दो तस्वीरें हैं। पहली, नवरात्र में लड़कियों को देवी मानकर उनके पैर पूजते समाज की। दूसरी, दहेज के लिए ब्याहताओं को जलाने या हत्या करते समाज की। दोनों में स्वार्थ और अतिवाद दिखता है। हम सभ्यता और विकास के उस दौर में दाखिल हो चुके हैं जहां तमाम पशुओं-पक्षियों की प्रजातियों की खरीद-फरोख्त पर भी प्रतिबंध लग चुका है। इसके विपरीत दहेज लेकर बेटे बेचने की रवायत बदसतूर जारी है। ताजा मामला दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में सामने आया है। यहां दहेज के लिए 4 माह पुरानी दुल्हन को मौत के घाट उतार दिया गया। इस संबंध में पति, सास, देवर और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पंखे से लटकती मिली थी लाश
एटा निवासी संतोष यादव ने बेटी करिश्मा यादव (24) की शादी चार माह पूर्व कोतवाली इलाके की न्यू पंचवटी कॉलोनी में रहने वाले शेखर से की थी। शेखर का कहना है कि शनिवार सुबह वह काम पर गए थे। दोपहर एक बजे सूचना मिली कि करिश्मा ने फांसी लगा ली है। लेकिन करिश्मा के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है कि करिश्मा की गला घोंटकर हत्या की गई और फिर इसे आत्महत्या दिखाने के लिए फंदे से लटका दिया गया।

क्या कहना है करिश्मा के पिता का
करिश्मा के पिता संतोष यादव ने पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बेटी की शादी 21 नवंबर 2017 को नोएडा के हेरिटेज गेस्ट हाउस में शेखर यादव पुत्र केसी यादव के साथ हुई थी। शादी में गाड़ी, गहने और अन्य सामान मिलाकर लगभग 40 लाख का खर्च किया गया था। संतोष के मुताबिक इतना कुछ करने के बाद भी शेखर और उसके घरवाले संतुष्ट नहीं थे। वो अकसर करिश्मा से और पैसों की मांग करते थे। इतना ही नहीं करिश्मा जब इसका विरोध करती थी तो उसे मारापीटा भी जाता था। इस बात की जानकारी करिश्मा ने फोन पर अपनी बुआ को दी थी। संतोष के मुताबिक शनिवार को शेखर, उसकी मां नीलू, भाई सुमित और पिता केसी यादव ने करिश्मा की गला घोंटकर हत्या कर दी।

पति चाहता था तलाक, लंदन में किसी लड़की से था अफेयर
करिश्मा के परिजनों और उसके करीबियों ने यह जानकारी दी कि शेखर अकसर करिश्मा से तलाक मांगता था। करिश्मा जब ऐसा करने से मना करती थी तो उसे जान से मारने की धमकी देता था। जो जानकार मिली है उसके मुताबिक शेखर का लंदन में रहने वाली एक लड़की से अफेयर था। हत्या से कुछ दिन पहले करिश्मा का एक ऑडियो सामने आया है जिसमें वो फोन पर इस संबंध में बता रही है। करिश्मा इस बातचीत में बता रही हैं कि कैसे उनका पति उन्हें तलाक लेने के लिए धमकी देता है। इतना ही नहीं करिश्मा को यह भी कहते सुना जा सकता है कि उसकी मौत का जिम्मेदार सिर्फ शेखर होगा।












Click it and Unblock the Notifications