'20 परसेंट हैं तो पत्थरबाजी कर रहे हैं, 50 परसेंट होंगे तो...', संभल मामले पर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा सोमवार को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गई। मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर प्रवेश करते समय लोगों द्वारा पुष्प वर्षा की गई और पदयात्रा का स्वागत किया गया। पदयात्रा देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद हैं।
उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया कर्मियों से बात की। एक चैनल से बात करते हुए उन्होंने संभल मामले पर विवादित बयान दिया। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अभी 20 परसेंट हैं तो पत्थर बाजी कर रहे हैं और 50 परसेंट होने पर हमारी बहू बेटियों को उठाकर ले जाएंगे।

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि जब तक सूर्य और चंद्रमा तथा गंगा नदी रहेगी तब तक हिंदुओं को एक करने के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि देश में 100 करोड हिंदू हैं, जिसमें एक करोड़ हिंदुओं को सड़क पर आना चाहिए। यदि हिंदू समय से सड़क पर नहीं आएंगे तो आने वाले समय में वह आपके घरों पर कब्जा कर लेंगे।
वहीं पदयात्रा को लेकर मिल रही धमकियों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सब प्रायोजित तरीके से चल रहा है। जो लोग देश में वैमनस्यता चाहते हैं उनके द्वारा ही ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हम ऐसे लोगों की बातों में नहीं उलझेंगे।
अगर हम ऐसे लोगों की बातों में उलझ कर रह जाएंगे तो हम अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाएंगे। आगे उन्होंने यह भी कहा कि हम सनातन हिंदू एकता के लिए निकले हुए हैं और सबको एकजुट करके ही रहेंगे।
रविवार को कहा था, संभल में में मंदिर ही है
यह भी बता दें कि रविवार को संभल में हिंसा होने के बाद भी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा इस मामले पर बयान दिया गया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि संभल में मंदिर ही है और यही कारण है कि सर्वे करने वाली टीम के पहुंचने के बाद लोग घबरा गए और पथराव किया।












Click it and Unblock the Notifications