यूपी में 14 IAS अधिकारियों को किया गए इधर से उधर, जानें किसे कहां मिला नया चार्ज

यूपी में 14 IAS अधिकारियों को किया गए इधर से उधर, जानें किसे कहां मिला नया चार्ज

लखनऊ, 15 अप्रैल: प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तबादलों का दौर शुरू कर दिया है। गुरुवार की देर रात एक दर्जन से अधिक आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। हालांकि, कुछ अफसरों को वेटिंग लिस्ट में भी डाल दिया गया है। तो वहीं, सिद्धार्थनगर के डीएम रहे दीपक मीणा को मेरठ जिले का नया डीएम बनाया गया है।

14 IAS officers transferred in Uttar Pradesh

शासन ने मेरठ, संभल, सिद्धार्थनगर, कानपुर देहात, देवरिया और रायबरेली में नए डीएम की तैनाती की है। तो वहीं, रायबरेली जिले के डीएम वैभव श्रीवास्तव को प्रतीक्षारत किया है। दरअसल, वैभव श्रीवास्तव की शिकायत सीएम से हुई थी, जिसके बाद उन्हें प्रतीक्षारत किया गया है। उन्हें फिलहाल कोई जिला नहीं दिया गया।

सिद्धार्थ नगर के जिलाधिकारी दीपक मीणा को मेरठ व संभल के जिलाधिकारी संजीव रंजन को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर बनाया गया है। नेहा जैन कानपुर देहात की डीएम बनी है। जितेंद्र प्रताप सिंह को देवरिया का नया डीएम बनाए गए है। संजीव रंजन डीएम सिद्धार्थनगर, माला श्रीवास्तव रायबरेली की नई डीएम बनीं है। बलकार सिंह एमडी जल निगम बने तो अनुराग यादव सचिव कृषि बने है।

मेरठ नगर आयुक्त मनीष बंसल को संभल का जिलाधिकारी बनाया गया है। देवरिया के डीएम आशुतोष निरंजन को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। कानपुर देहात के जिलाधिकारी जेपी सिंह को देवरिया का डीएम बनाया गया है। जिलाधिकारी मेरठ बालाजी प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं। विशेष सचिव आवास माला श्रीवास्तव को जिलाधिकारी रायबरेली बनाया गया है। समीर वर्मा सचिव लोक निर्माण को हटाकर सचिव समाज कल्याण बनाया गया है।

सुरेश चंद्रा से अपर मुख्य सचिव नियोजन व कार्यक्रम क्रियान्वयन का चार्ज ले लिया गया है। चंद्रा अपर मुख्य सचिव श्रम बने रहेंगे। खास बात यह है कि सरकार ने ये तबादले आधिकारिक रूप से जारी नहीं किए हैं। हालांकि जिलों व स्थानांतरित अधिकारियों ने यह जानकारी साझा की है। इससे पहले योगी सरकार ने गुरुवार देर रात सरकार ने 14 आईपीएस अफसरों के तब्दले करते हुए उन्हें नई तैनाती दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+