उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

12 साल पहले सांप के काटने से हुई थी मौत, अब लौटा है वापस

Google Oneindia News

बुलंदशहर। एक बच्चा जिसकी मौत 12 साल पहले हो गई थी, वह अपने घर वापस लौट आया है। जी हां ये कोई फिल्म की कहानी नहीं वरन हकीकत है। 12 साल पहले गगन को सांप ने काट लिया था। सांप के काटने से गगन की मौत हो गई थी, लेकिन वह अपने घर लौट आया हैं। 12 साल बाद उसे देखकर सब अचंभित रह गए और जिसने भी यह कहानी सुनी वह उसे देखने के लिए पहुंच गया। युवक के वापस अपने घर आने की सूचना पर उसके घर लोगों का तांता लग गया।

12 years ago the snake bites were killed, alive and now returning back

12 साल पहले सांप ने डसा था
मामला खानपुर-बसी मार्ग स्थित जरियां आलमपुर लोध बहुल गांव है। गांव निवासी मदन सिंह के बेटे गगन को 12 साल पहले सांप ने डस लिया था। उस समय गगन की उम्र तीन साल थी। आनन-फानन में परिजन गगन को इलाज के लिए पास के नंगला मायापुर गांव और फिर ख्वाजपुर ले गए। इलाज से कोई फायदा नहीं हुआ तो ग्रामीणों की सलाह पर परिजनों ने गगन का बसी गंगा में जल-प्रवाह कर दिया था। समय तेजी के साथ बढ़ता रहा। बताया जाता है कि जल प्रवाह के बाद सपेरों ने गगन को गंगा से निकाल लिया और उपचार के बाद स्वस्थ कर दिया।

12 साल पहुंचा गांव
12 साल बाद अचानक वह हो गया जिसकी किसी न उम्मीद तक नहीं की थी। 12 साल बाद गगन सपेरों की टोली के साथ अपने गांव जरियां आलमपुर पहुंच गया। इत्तेफाक से परिजनों की निगाह गगन पर पड़ी तो उन्हें उसमें कुछ अपनापन सा नजर आया। इसके बाद उसे पहचानने की कवायद शुरू हुई। आखिरकार, परिजनों ने छाती पर बने स्वास्तिक निशान के आधार पर उसे पहचान लिया। गगन की मां गायत्री लोधी ने पति मदन सिंह से कहा कि यह हमारा गगन है, लिहाजा सपेरों से इस बारे में बात की।

सपेरों ने किया वापस
मदन सिंह ने सपेरों को इस बारे में बताया तो उन्होंने इसे महज भ्रम बताते हुए गगन को उन्हें सौंपने से इन्कार कर दिया। परिजनों ने गगन के शरीर पर बने तिल और घाव आदि के बारे में जानकारी देते हुए अपना पक्ष पुख्ता किया तो सपेरों को यकीन आ गया। मां ने सपेरों से बार-बार विनती की। इसके बाद सपेरों ने गगन को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Comments
English summary
12 years ago the snake bites were killed, alive and now returning back
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X