वीडियोः शोले के अंदाज में अमेरिका ने कहा- ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे, दी नए साल की शुभकामनाएं

नई दिल्लीः अमेरिका ने भारत को नए साल की शुभकामनाएं अनोखे अंदाज में दी हैं। दिल्ली में स्थित अमेरिकी दूतावास ने दोस्ती का संदेश देते हुए भारत को एक वीडियो डेडिकेट किया है, इस वीडियो को बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन और सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति इरानी को भी टैग किया गया है। अमेरिकी दूतावास द्वारा बनाए गए इस वीडियो में शोल फिल्म के गाने को गाया गया है।

अमेरिकी दूतावास द्वारा बनाए गए इस ट्वीट में लिखा है

अमेरिकी दूतावास द्वारा बनाए गए इस ट्वीट में लिखा है

अमेरिकी दूतावास द्वारा बनाए गए इस ट्वीट में लिखा है, 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे। 2017 #भारत-अमेरिका की दोस्ती में एक और महत्वपूर्ण साल रहा। आपके लिए #2018 बेहतरीन साबित हो। क्लासिक सॉन्ग पर पेश है हमारी प्रस्तुति। हैपी न्यू ईयर।' इस ट्वीट में #USIndiaDosti हैशटैग का भी इस्तेमाल किया गया है।

हिंदी से हुई है ट्वीट की शुरुआत

इस ट्वीट की शुरुआत हिंदी भाषा से की गई है। 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' लिखने के बाद अंग्रेजी भाषा में लिखा गया है। साथ ही Sholay Media & Entertainment Pvt. Ltd.को धन्यवाद किया गया है।

वीडियो में दोनों देशों की दोस्ती को दर्शाया है

वीडियो में दोनों देशों की दोस्ती को दर्शाया है

अमेरिकी दूतावास द्वारा बनाए गए, इस वीडियो में भारत और अमेरिका की दोस्ती को दर्शाया गया है। ये वीडियो इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि भारत ने संयुक्त राष्ट्र में येरुशलम के मुद्दे पर अमेरिकी प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया है।

वीडियो में है शोले फिल्म का गाना

वीडियो में है शोले फिल्म का गाना

इस वीडियो में कई भारतीयों और अमेरिकियों को एक साथ देखा जा सकता है। दोनों देशों के लोगों का एक साथ मस्ती करने का अंदाज और फिर शोले फिल्म का ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे यार गाना, इस वीडियो को खास बनाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+