उन्नावः लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां पलटे हुए लोडर को सीधा करा रहे तीन दोस्तों को पीछे से आ रही डीसीएम ने रौंद दिया। इससे तीनों की ही मौत हो गई। तीनों मृतक कानपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि तीनों मृतक डीजे बजाते थे।

uttar pradesh unnao road accident three people died and two injured

कानपुर के गोविंद नगर के रहने वाले हरीश गुरुवानी डीजे संचालक हैं। लखनऊ के रमाडा में उनका डीजे लगा हुआ था। हरीश ने मजदूर रावतपुर आनंद नगर कानपुर के रहने वाले सचिन सैनी, रजत शर्मा और राजेश गुप्ता को डीजे बजाने के लिए लोडर से लखनऊ भेजा। कार्यक्रम खत्म होने के बाद तीनों लोडर लेकर घर लौट रहे थे।

इसी दौरान लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर नरी गांव के सामने अचानक लोडर पलट गया। उसे सीधा करने की कोशिश में लगे सचिन, रजत और राजेश को पीछे से आ रही डीसीएम ने रौंद दिया। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुमित और रोहित घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+