'इनमें हिम्मत नहीं है कि ये हमारे शेर से आकर बहस करें..,', साक्षी महराज ने कांग्रेस पर साधा निशाना
UP Lok Sabha Chunav 2024: उत्तर प्रदेश में तेरह लोकसभा सीटों पर चुनाव सोमवार सुबह से जारी है। उन्नाव लोकसभा सीट से साक्षी महराज बीजेपी से चुनाव मैदान में हैं। इस दौरान साक्षी महराज ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
उन्नाव लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साक्षी महाराज ने कहा, "आपने पूरे 5 साल देखा होगा कि कांग्रेस कभी बहस के लिए तैयार नहीं थी। कांग्रेस ने सदन तक नहीं चलने दिया। जब भी मुद्दे की बात होती थी तो वे संसद छोड़कर चले जाते थे। इनमें हिम्मत नहीं है कि ये हमारे शेर(पीएम मोदी) से आकर बहस करें। जब ये सांसद ही नहीं बनेंगे, लोकसभा का मुंह ही नहीं देखेंगे तो इनकी बहस का क्या?"

उन्नाव लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस के जवानों को मतदान की प्रक्रिया की निगरानी के लिए लगाया गया है। संवेदनशील और अतिसंवेदन केंद्रों समेत 1269 मतदान केंद्रों को वेबकास्टिंग के लिए चिह्नित करते हुए उनमें कैमरों से निगरानी की जा रही है। जिले के 2498 पोलिंग बूथों पर मतदान सात बजे से शुरू हुआ। डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज भाजपा से,
अन्नू टंडन सपा से, अशोक पांडेय बसपा से, सैफ खान भारतीय परचम पार्टी से, हिमांशु शर्मा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से, सैय्यद सरफराज गांधी निर्दलीय, शिव प्रकाश सिंह निर्दलीय,उमेश निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं।












Click it and Unblock the Notifications