UP News: गुरुजी बने PCS अधिकारी, स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन, फूट-फूटकर रोने लगे बच्चे
UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद से सरकारी स्कूल का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर हर कोई तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहा है। लोगों का कहना है कि सरकारी स्कूल में यदि अध्यापक इस तरह बच्चों को पढ़ाएं तो वाकई प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी।
दरअसल, यह पूरा मामला उन्नाव जनपद के तारगांव स्थित कंपोजिट विद्यालय का है। बताया जा रहा है कि विद्यालय में 3 साल से शुभम चौधरी नामक अध्यापक कार्यरत थे। बच्चों को बड़े प्यार से उनके द्वारा पढ़ाया जाता था और समझाया जाता था।

साथ के अध्यापक बताते हैं कि शुभम चौधरी के पढ़ाने के तरीके की बच्चों द्वारा खूब तारीफ की जाती थी। बच्चों से उनका काफी लगाव भी था। हाल ही में उनका चयन पीसीएस में आपूर्ति निरीक्षक के पद पर हो गया। आपूर्ति निरीक्षक के पद पर चयन होने के बाद उनको स्कूल छोड़ना पड़ा।
बताया जा रहा है कि स्कूल में अध्यापक शुभम चौधरी के विदाई के लिए कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक उन्हें बधाई दे रहे थे। इसी बीच विद्यालय के बच्चे उनके पास पहुंचे और उन्हें पड़कर रोने लगे। रोते हुए बच्चों को देखकर वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया। वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
देखें Video-
इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी इंदिरा देवी द्वारा बताया गया कि सहायक अध्यापक शुभम चौधरी को आपूर्ति निरीक्षक के पद पर ज्वाइन करना है। ऐसे में विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इसी दौरान बच्चे उन्हें विदा करते हुए रोने लगे। फिलहाल वायरल वीडियो को देखकर लोगों द्वारा शुभम चौधरी की खूब तारीफ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications