गांव के लड़के ने 165 रुपए में Online मंगवाई मूर्तियां, खेत से निकली बताकर 2 दिन में चढ़ावे से कमाए 35 हजार
उन्नाव, 01 सितंबर : धर्म, अध्यात्म और पूजा-पाठ के नाम पर तो लोगों को बेवकूफ बनते हुए तो खूब देखा होगा, लेकिन यूपी के उन्नाव में देवी-देवताओं के नाम पर हुए फर्जीवाड़े के बारे में जानकार शायद आपके होश उड़ जाएं। जी हां, यहां एक युवक ने गांव के लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए ऑनलाइन देवी-देवताओं की मूर्ति मंगवाई और अफवाह फैला दी कि खेत से वर्षों पुरानी मूर्तियां निकली हैं। पूरा गांव मूर्तियां देखने उमड़ पड़ा, पूजा पाठ के साथ-साथ चढ़ावा चढ़ने लगा, लेकिन ये सब ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। युवक का भांडा फूट गया और पुलिस ने उसे धर-दबोचा।
Recommended Video

165 रुपए में Online मूर्तियां मंगवाई, 2 दिन में चढ़ावे से 35 हजार रुपए कमाए
मामला बढ़ा और मीडिया में आ गया, जिसके बाद बात पुलिस तक पहुंच गई। आसीवन पुलिस ने मामले की जानकारी पुरातत्व विभाग को देते हुए अशोक कुमार और उसके बेटों को मूर्ति के साथ घर भेज दिया, लेकिन दूसरे दिन फिर अशोक कुमार मूर्तियां लेकर फिर खेत में पहुंच गया और त्रिपाल लगा दिया। भीड़ भी इकट्ठा हो गई और पूजा पाठ भी होने लगा।

डिलीवरी ब्वॉय की ने खोली युवक की पोल
इस बीच गांव में वो डिलीवरी ब्वॉय पहुंच गया, जिसने मूर्तियां पहुंचाई थी। डिलीवरी ब्वॉय ने गांववालों के सामने युवक की पोल खोलकर रख दी। उसने बताया कि यह मूर्तियां ऑनलाइन मंगाई गई हैं और उसने ही अशोक कुमार को डिलीवर की हैं। उसने बताया कि मूर्तियों की कीमत 169 रुपए है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार, लिया ये एक्शन
डिलीवरी ब्वॉय गोरेलाल ने यह सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अशोक कुमार और उसके पुत्र रवि गौतम, विजय गौतम को गिरफ्तार कर लिया। आसीवन थाना पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई कर चालान किया गया है।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications