unnao rape case: दादा-दादी की समाधि के पास दफनाया जाएगा पीड़िता का शव

उन्नाव। उन्नाव गैंगरेप पीड़िता का रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पीड़िता के शव को घर से एक किमी दूर खेत में स्थित उसके दादा-दादी की समाधि के पास ही दफनाया जाएगा। हालात को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात की है। रविवार सुबह से ही पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गांव में डेरा डाले हुए हैं। बता दें, पीड़िता के शव को शनिवार देर शाम दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से उसके गांव लाया गया।

पीड़िता ने अस्पताल में तोड़ा दम

पीड़िता ने अस्पताल में तोड़ा दम

23 वर्षीय पीड़िता को गुरुवार तड़के रेप के दो आरोपियों सहित पांच लोगों ने जला दिया था। 90 फीसदी जल चुकी पीड़िता को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के सफदरदंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान देर रात 11 बजकर 40 मिनट पर उसने दम ​तोड़ दिया। उत्‍तर प्रदेश सरकार ने पीड़िता के परिवार को 25 लाख रुपए और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर देने का ऐलान किया है।

रात में अंतिम संस्कार कराना चाहता था प्रशासन

रात में अंतिम संस्कार कराना चाहता था प्रशासन

शनिवार देर शाम पीड़िता का शव उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले स्थित उसके गांव लाया गया। जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन पीड़िता के शव का रात में ही अंतिम संस्कार कराना चाहते थे। इस बीच परिवार के बातचीत के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को सुबह के वक्त पूरा कराने का फैसला किया गया।

सीएम योगी ने क्या कहा?

सीएम योगी ने क्या कहा?

यूपी सरकार ने पीड़िता के परिवार के लिए 25 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान भी किया था। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीड़िता के परिवार को घर देने की भी घोषणा की गई। सीएम योगी ने बच्ची की मौत पर परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हम इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+