Unnao News: मोबाइल चोरी के शक में नाबालिग बच्चे को खंभे से बांधकर पीटा, परिजनों को भी दी गई धमकी

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। उन्नाव में एक नाबालिग लड़के को मोबाइल चोरी के आरोप में कुछ लोगों ने पकड़ लिया। उसके बाद उसकी पिटाई कर दी।

आरोप है कि पिटाई के दौरान जब उसके परिजनों को जानकारी मिली तो लोगों ने विरोध किया। विरोध करने पर मारपीट करने वाले लाेगों ने परिवार वालों को भी धमकी दी। इस मामले में पीड़ित के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।

unnao-news-minor-child-tied-to-pole-and-beaten-on-suspicion-of-mobile-theft

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला उन्नाव जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र के अकवाबाद गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की मोबाइल चोरी हो गई थी।

मोबाइल चोरी हो जाने के बाद लोगों ने काफी खोजनबी की उसके बाद जब मोबाईल नहीं मिली तो इसका आरोप गांव के ही रहने वाले एक नाबालिग बच्चे पर लगा दिया। उसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया।

उसे पकड़ने के बाद लोगों ने पहले तो उसकी पिटाई की और मोबाइल के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन किशोर को मोबाइल के बारे में कुछ भी पता नहीं था और अनभिज्ञता जाहिर करने के बाद लोगों ने उसे खंभे से बांध दिया।

खंभे से बांधने के बाद लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। बताया जा रहा है कि जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों ने मारपीट करने वाले लोगों को मना किया। मना करने के बाद मारपीट करने वाले लोगों ने परिवार वालों को भी धमकी दी।

बताया जा रहा है कि पहले तो लोगों ने परिजनों को डरा धमकाकर मामला शांत करवा दिया, लेकिन जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हंगामा मच गया। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+