उन्नाव पीड़िता के घर पहुंचे सांसद साक्षी, पुलिस ने उनका विरोध करने वालों को उठा-उठाकर पटका, VIDEO

उन्नाव. यूपी में उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद उसका परिवार सदमे में है। उन्हें संवेदना जताने की आड़ में राजनीतिज्ञ अपनी रोटियां सेक रहे हैं। शनिवार सुबह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा के बाहर धरना दिया। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उन्नाव में पीड़ित के परिजन से मिलीं। उनके बाद उन्नाव के ही सांसद साक्षी महाराज कई मंत्रियों सहित पीड़िता के घर पहुंच गए। साक्षी के साथ मंत्री कमल रानी वरुण और स्वामी प्रसाद मौर्य भी थे, उन्हें आया देखकर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के सदस्य विरोध करने लगे। सैकड़ों की तादाद में मौजूद एनएसयूआई सदस्यों ने साक्षी और मंत्रियों का घेराव किया। प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी होने लगी। प्रदर्शनकारियों को पुलिस तितर-बितर करने लगी। कई युवक उठा-उठाकर नेताओं के रास्ते से साइड में पटक दिए गए।

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद उसके घर पहुंचे साक्षी

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद उसके घर पहुंचे साक्षी

इसी बीच सांसद साक्षी महाराज ने कहा, ''मैं अपनी पार्टी के साथ पीड़ित परिवार के समर्थन में हूं। मैं संसद में भी इसे लेकर मुखर रहा हूं। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्नाव का नाम बदनाम किया गया है।''
हालांकि, साक्षी कुछ ही समय पहले बलात्कार के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जन्मदिन की बधाई देने के सवालों पर कुछ नहीं बोले। बहरहाल, उन्नाव रेप केस को लेकर लोगों के मन में गुस्सा है और खुद भाजपा सरकार बलात्कारियों को दंड देने का वादा कर रही है। ऐसे माहौल में भी साक्षी ने सेंगर को बधाई देते हुए अपने आॅफिशियल ट्वीटर पर कशीदे पढ़ डाले।

कुछ ही समय पहले किया था आरोपी को सपोर्ट, फिर पीछे हटे

कुछ ही समय पहले किया था आरोपी को सपोर्ट, फिर पीछे हटे

साक्षी ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा था, 'सुदिनं सुदिनं जन्मदिनं तव, भवतु मंगलं जन्मदिनं। चिरंजीव कुरु पुण्यवर्धनम, विजयी भव सर्वत्र सर्वदा, जगति भवतु तव सुयशो गानम। कुलदीप सिंह सेंगर विधायक बांगरमऊ को जन्मदिवस की अनन्त कोटि शुभकामनाएं।'
यह ट्वीट करते ही साक्षी निशाने पर आ गए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने साक्षी पर सवाल उठा दिए। प्रियंका ने कहा, "कानून बनाने वाले भाजपा सांसद एक बलात्कार के आरोपी भाजपा नेता को बधाई संदेश दे रहे हैं। कल ही उन्नाव में एक बलात्कार पीड़िता को आरोपियों ने जलाने की कोशिश की। आरोपियों के पक्ष में जब कानून बनाने वाले खड़े हो जाएंगे तो अपराधियों से लड़ने का हौसला कौन देगा?"
जिसके तत्काल बाद साक्षी ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। अब उनके उस ट्वीट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं।

कौन है कुलदीप सिंह सेंगर?

कौन है कुलदीप सिंह सेंगर?

उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर उन्नाव में ही एक युवती से दुष्कर्म किए जाने के आरोप झेल रहा है। सेंगर पर यह भी आरोप हैं कि खुद को बचाने के लिए उसने युवती और उसके परिवार को मरवाने की पूरी कोशिश की। युवती के कई परिजन मार भी डाले गए हैं। जिसके बाद सेंगर को जेल में बंद कर दिया गया। सेंगर, को इलाके का दबंग दागी नेता माना जाता है। वह पहले भाजपा में था।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उठा-उठाकर पटका

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उठा-उठाकर पटका

वहीं, शनिवार को साक्षी जब पीड़िता के घर जा रहे थे, उसी दौरान स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के सदस्य सैकड़ों की तादाद में आ जुटे। वे सभी साक्षी का विरोध कर रहे थे और बलात्कार पीड़िता के समर्थन में प्रदर्शन भी कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करना शुरू कर दिया। इस दौरान झड़पें भी हुईं। पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को उठा-उठाकर रास्ते से दूसरी ओर पटकने लगे। यह संघर्ष कैमरे में कैद हो गया।

प्रियंका गांधी ने साक्षी को ​लिया निशाने पर

प्रियंका गांधी ने साक्षी को ​लिया निशाने पर

एक दिन पहले सेंगर को बधाई देने वाले साक्षी के खिलाफ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बयानबाजी शुरू कर दी। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने साक्षी पर निशाना साधा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+