उन्नाव से पूजा पाल की उम्मीदवारी निरस्त, साक्षी के खिलाफ अखिलेश ने अब इस नेता को मैदान में उतारा

Unnao news, उन्नाव। उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोकसभा सीट से सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी पूजा पाल की उम्मीदवारी निरस्त कर टिकट काट दिया गया और प्रत्याशी को बदल दिया गया है। भाजपा उम्मीदवार साक्षी महाराज के खिलाफ अखिलेश यादव ने अब पूर्व मंत्री अरुण शंकर शुक्ला उर्फ अन्ना महाराज को मैदान में उतारा है।

ये भी पढ़ें: उन्नाव लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

पूजा पाल को टिकट पर खेमाबंदी

पूजा पाल को टिकट पर खेमाबंदी

इसके पूर्व पूजा पाल के टिकट मिलते ही जनपद में सपा की राजनीति में खेमे बंदी शुरू हो गई थी। एक समय 5-5 विधायक देने वाले जनपद के प्रत्याशी पूजा पाल को पूर्व विधायकों का समर्थन नहीं मिल रहा था। जिसके बाद राजधानी क्षेत्र में हुई बैठक के बाद विधायक ने आगे बढ़कर पूजा पाल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने की सहमति जताई।

पूजा पाल का टिकट कटा

पूजा पाल का टिकट कटा

पूजा पाल के कार्यालय उद्घाटन के दिन एमएलसी सुनील सिंह साजन, पूर्व विधायक उदय राज यादव, पूर्व विधायक सुधीर रावत, पूर्व विधायक बदलू खान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पूजा पाल के पक्ष में दमदार दावेदारी का बयान किया था। इसके 2 दिन बाद ही पूजा पाल चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया जिसके बाद अरुण कुमार शुक्ला उर्फ अन्ना महाराज को टिकट दिया गया।

अन्ना महाराज को टिकट

अन्ना महाराज को टिकट

इस संबंध में बातचीत करने पर सपा जिला महासचिव राजेश यादव ने बताया कि इलाहाबाद के पूर्व विधायक पूजा पाल का टिकट काट दिया। उनकी जगह पर अन्ना महाराज को टिकट दिया गया है। सपा जिला मध्य मीडिया प्रभारी प्राचीन मिश्रा ने बताया कि अन्ना महाराज का नामांकन आगामी नौ अप्रैल को होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+