दर्दनाक हादसे का शिकार हुई यूपी STF की टीम, एक सिपाही की मौत, 5 घायल
Unnao news, उन्नाव। उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना इलाके में एसटीएफ की स्कॉर्पियो डंपर से भिड़ गई जिसमें एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य 5 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को गाड़ी से निकालकर मिनी पीजीआई में भर्ती कराया जहां सभी का इलाज चल रहा है।

दरअसल उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना इलाके के आशाखेड़ा गांव के पास डंपर और एसटीएफ की स्कॉर्पियो की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि ड्राइवर अवनींद्र बाजपेयी नाम के सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को मिनी पीजीआई में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मृतक सिपाही के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम में इस घटना में आरक्षी अवनींद्र बाजपेयी की मृत्यु पर गहरा दुख जताते हुए परजिनों के लिए अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।












Click it and Unblock the Notifications