नहाने के लिए साथ में गए भाई-बहन, थोड़ी देर बाद मिली दोनों की लाशें
Unnao news, उन्नाव। यूपी के उन्नाव में एक परिवार के साथ बड़ी दुखद घटना हो गई। गंगा में नहाने गए दो मासूम भाई-बहन नदी की धार के साथ बह गए। बच्चों के पिता गंगा की रेती या बालू में खेती का काम करते हैं। दोनों को बहते देख मौके पर खड़े लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी नहीं बचा सके। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों को बाहर निकाला। आनन-फानन में दोनों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र बसधना गांव के पास की है। उक्त गांव निवासी दीपक (7) पुत्र सर्वेश, अंजली (10) पुत्री सर्वेश गंगा नदी में नहाने गए थे। जहां दोनों नदी के तेज धार में बह गए। मौके पर खड़े लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद भाई बहन को बाहर निकाला और स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए दौड़े। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों के पिता सर्वेश गंगा नदी के रेती में खेती करते हैं। जिसमें पूरा घर सहयोग करता है। बताया जाता है दीपक और अंजली भी मौके पर पहुंच गए और दोनों गंगा नहाने चले गए। जहां दोनों नदी की तेज धार में बह गए। घटना के बाद गांव में मातम छाया है।
वहीं यूपी के शाहजहांपुर में एक परिवार के साथ बड़ी घटना हो गई। बेटी की शादी में विदाई के बाद खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसमें बेटी की मां की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दस लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल जा रहा है।
ये भी पढ़ें-घर में ननद पर भाभी के जुल्म का वीडियो हुआ वायरल, तब जागी पुलिस