नई लाइसेंसी पिस्टल को टेस्ट करने के लिए चलाई पहली गोली ने ली बच्चे की जान

Recommended Video

      नई पिस्टल को टेस्ट करने के लिए चलाई गोली, बच्चे की मौत

      उन्नाव।

      शराब
      व्यवसायी
      नई
      लाइसेंसी
      रिवॉल्वर
      लाया
      था,
      कालका
      देवी
      मंदिर
      में
      पूजा-अर्चना
      करने
      गया
      था।
      पूजा
      के
      बाद
      रिवॉल्वर
      की
      टेस्टिंग
      के
      दौरान
      निकली
      पहली
      गोली
      से
      हड़कंप
      मच
      गया।
      वह
      गोली
      पास
      खेल
      रहे
      मासूम
      को
      जाकर
      लग
      गई
      जिससे
      वह
      मौके
      पर
      ही
      गिर
      पड़ा
      और
      उसकी
      मौत
      हो
      गई
      घटना
      की
      जानकारी
      मिलते
      ही
      गांव
      में
      कोहराम
      मच
      गया।
      परिजनों
      का
      रो-रोकर
      बुरा
      हाल
      था।
      सूचना
      पाकर
      मौके
      पर
      पहुंची
      स्थानीय
      पुलिस
      ने
      घटनास्थल
      का
      निरीक्षण
      किया।
      इस
      संबंध
      में
      क्षेत्राधिकारी
      ने
      बताया
      कि
      अभियुक्त
      को
      गिरफ्तार
      कर
      लिया
      गया
      है।
      मासूम
      के
      शव
      को
      कब्जे
      में
      लेकर
      पोस्टमॉर्टम
      के
      लिए
      भेज
      दिया
      गया
      है।
      आगे
      की
      कार्रवाई
      की
      जा
      रही
      है।

      id="toptextpromo">
      id='are-slot-1'
      class='oiad
      oi-axt
      oiadv'>

      पूजा के बाद की फायरिंग

      पूजा के बाद की फायरिंग

      अचलगंज थाना क्षेत्र के गांव अमरसस में स्थित मां कालका देवी मंदिर में शराब व्यवसाय़ी नितिन जायसवाल पूजा करने गया था। नितिन जयसवाल दो दिन पूर्व नई लाइसेंसी पिस्टल लाया था। बताया जाता है कि पूजा के बाद नितिन जयसवाल मंदिर के बाहर फायरिंग करने लगा जिससे निकली गोली पास में खेल रहे रंजीत (11) पुत्र देवी प्रसाद निवासी अमरसस थाना अचलगंज को लग गई।

      बच्चे को जा लगी गोली

      बच्चे को जा लगी गोली

      गोली लगते ही रंजीत मौके पर गिर पड़ा और उसकी आंखें हमेशा के लिए बंद हो गई। गोली लगते ही मंदिर परिसर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अचलगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अभियुक्त नितिन जयसवाल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं चर्चा इस बात की भी है कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।

      क्षेत्राधिकारी बीघापुर ने बताया

      क्षेत्राधिकारी बीघापुर ने बताया

      क्षेत्राधिकारी बीघापुर पवन कुमार ने बताया कि 2 दिन पहले नितिन जयसवाल नई लाइसेंसी पिस्टल लेकर आया था। कालका देवी मंदिर में पूजा के पश्चात फायरिंग की जिससे पास खेल रहे रंजीत को गोली लग गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है । शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+