Unnao Case:नाबालिग लड़क‍ियों की मौत पर क्‍या बोले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज?

Sakshi Maharaj Statement On Unnao Case: उन्‍नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में दो नाबालिग लड़क‍ियों के शव मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्षी दल यूपी की योगी सरकार पर हमलावर हैं। इधर, उन्‍नाव के सांसद साक्षी महाराज का बयान सामने आया है। साक्षी महाराज ने कहा, 'ये बहुत ही दुखद और पीड़ादायक घटना है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद योगी सरकार और जिला प्रशासन अपराधि‍यों को दंड पहुंचाने में कोई कसर छोड़ने वाला नहीं है। वहीं, विपक्ष के यूपी में जंगलराज होने के आरोपों पर साक्षी महाराज ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 'बच्‍चे हैं गलती हो जाती है' बयान का ज‍िक्र करते हुए कहा कि जंगलराज तब था। इस समय तो रामराज्‍य जैसी सारे प्रदेश में स्‍थिति है कुछ अपवादों को छोड़कर।

BJP MP Sakshi Maharaj Statement On Unnao Case

क्‍या है पूरा मामला?

बता दें, उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को तीन किशोरियां खेत में पशुओं के लिए हरा चारा लेने गई थीं। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटीं तो परिजन खोजने के लिए निकले। इस दौरान उन्‍हें तीनों लड़कियां खेत में कपड़े से बंधी मरणासन्न हालत में मिलीं। परिजन उन्‍हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असोहा ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने दो किशोरियों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीसरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। तीसरी लड़की अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है।

प्रि‍यंका गांधी ने उठाए सवाल

प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को फेसबुक के माध्‍यम से कहा, 'उन्नाव की घटना दिल दहला देने वाली है। लड़कियों के परिवार की बात सुनना एवं तीसरी बच्ची को तुरंत अच्छा इलाज मिलना जांच-पड़ताल एवं न्याय की प्रक्रिया के लिए बेहद जरूरी है। खबरों के अनुसार पीड़ित परिवार को नजरबंद कर दिया गया है। यह न्याय के कार्य में बाधा डालने वाला काम है। आखिर परिवार को नजरबंद करके सरकार को क्या हासिल होगा। यूपी सरकार से निवेदन है कि परिवार की पूरी बात सुने एवं त्वरित प्रभाव से तीसरी बच्ची को इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया जाए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+