साक्षी महाराज ने कहा- CAA के बाद अब मोदी सरकार लागू करेगी एनआरसी, रोहिंग्या घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा
उन्नाव। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में हो रहे हिंसक प्रदर्शन को लेकर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने विपक्ष पर निशाना साधा है। साक्षी महाराज ने कहा कि सपा, कांग्रेस, वामपंथी और वामदल देश को दंगों में झोंकना चाह रहे हैं। सीएए के बारे में पता नहीं है सिर्फ हिंसात्मक प्रदर्शन कर रहे हैं।
राजनैतिक दल फैला रहे भ्रम
साक्षी महाराज ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से न ही मुसलमान न ही देश के किसी नागरिक को नुकसान है। राजनैतिक दल केवल भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर से 370 हट गई, राम मंदिर पर फैसला आ गया और पत्ता तक नहीं हिला। दोंनो राष्ट्र हित में फैसले आने से संपूर्ण विपक्ष बौखला गया है।
एनआरसी के बाद रोहिंग्या घुसपैठियों को किया जाएगा बाहर
उन्होंने कहा कि सीएए से पाकिस्तान बांग्लादेश अफगानिस्तान में रह रहे शरणार्थियों को फायदा मिलेगा। नागरिकता संशोधन काननू के बाद अब मोदी सरकार एनआरसी लागू करेगी। एनआरसी लागू होने के बाद रोहिंग्या घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा।
अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा के इशारे पर दंगे भड़काए जा रहे हैं
अखिलेश यादव रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर नागरिकता कानून पर हो रहे बवाल और दंगों को लेकर भाजपा सरकार पर आरोप लगाए। सपा कार्यकर्ताओं पर बवाल भड़काने के आरोपों पर कहा कि हमने नागरिकता कानून का विरोध किया है। हमने कोई तोड़फोड़ नहीं की। भाजपा के इशारे पर दंगे भड़काए जा रहे हैं।
सीएम से न्याय की गुहार लगाने पहुंची भाजपा विधायक की विधवा बहू, लगाए ये गंभीर आरोप