साक्षी महाराज बोले- 'पाकिस्तान जिंदाबाद, खालिस्तान जिंदाबाद' कहने वालों के मंसूबों पर फिरा पानी
उन्नाव, 21 नवंबर: यूपी चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को तीन कृषि कानून वापस लेने का ऐलान कर दिया हैं। लेकिन कानूनों पर राजनीति अभी खत्म नहीं हो रही है। कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान के बाद बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिल तो बनते हैं, बिगड़ते और फिर वापस आ जाते हैं। कहा कि पीएम मोदी ने बिल तथा राष्ट्र दोनों में से एक को चुना है। पीएम मोदी और भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है।

कृषि बिल वापल लिए जाने के पीछे क्या यूपी में बीजेपी के हार का डर था? के सवाल का जवाब देते हुए उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा,
2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी 300 से ज्यादा सीटे जीतेगी। तीन कृषि कानून का यूपी चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। साक्षी महाराज ने कहा कि तथाकथित किसानों के अपवित्र गठजोड़ के मंच से 'पाकिस्तान जिंदाबाद, खालिस्तान जिंदाबाद' जैसे अपवित्र नारे लग रहे थे। बिल बनते हैं, बिगड़ते हैं, वापस आ जाएंगे। दोबारा बिल बनाने में कोई देर नहीं लगती। पीएम ने बड़े दिल, बड़े मन का परिचय दिया है।
वहीं, उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और प्रदेश में मौजूदा मुख्यमंत्री का जादू बरकरार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ का कोई तोड़ नहीं है। प्रदेश में भारी बहुमत से सरकार भाजपा बनाएगी। मीडिया द्वारा पूछे गए पीएम मोदी के द्वारा तीनों किसान बिल वापस लेने के बाद भी किसान नेता राकेश टिकैत के आंदोलन समाप्त न करने के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि राकेश टिकैत या कोई और क्या कहता है ये प्रश्न नहीं है।
देश को मोदी पर भरोसा है और किसानों को मोदी पर भरोसा है। मोदी जो करेंगे राष्ट्रहित में करेंगे। इस देश को पूरी तरीके से मोदी पर भरोसा है। इस दौरान साक्षी महाराज ने अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव तो खिसियानी बिल्ली खंभा नोच रहे हैं। चाहे जितनी विजय यात्रा निकाल लें। ऐसे विजय नहीं होती है। विजय तो राम की कृपा से योगी और मोदी के पास है।












Click it and Unblock the Notifications