आगरा एक्सप्रेसवे हादसा: भाजपा विधायक के भाई-बहन समेत चार की दर्दनाक मौत

उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की तड़के हुए भीषण हादसे में कार सवार गोंडा के मेहनौन भाजपा विधायक विनय द्विवेदी के छोटे भाई, बहन और भांजी समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें, कार सवार दिल्ली से गोंडा आ रहे थे। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के तोंदा गांव के पास एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कंटेनर ट्रक डिवाइडर से टकराकर नाली में घुस गया, इस बीच पीछे से आई तेज रफ्तार टाटा सफारी कार उसमें टकरा गई।

agra expressway accident bjp mla vinay dwivedi four relatives died

कंटेनर में घुसी कार

जानकारी के मुताबिक, आगरा एक्सप्रेसवे पर हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर पर चढ़कर नाली में जाकर फंस गया। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार सफारी कार कंटेनर से घुस गई। यूपीडा की एंबुलेंस से सभी घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया।

इलाके दौरान चार की मौत

इलाज के दौरान सुनीता पांडे पत्नी राजेश पांडे, आकृति पांडेय, अंशिका पांडेय, बृजेश द्विवेदी की मौत हो गई। घायल चंद्रकमल पांडे (45) की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में गोंडा के मेहनौन क्षेत्र से भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी के छोटे भाई, बहन और भांजी की मौत हुई है, जो जानकी नगर गोंडा के रहने वाले थे। दिल्ली से सभी लोग वापस घर गोंडा जा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+