Bandhavgarh Tiger Reserve: मगधी जोन में दिखा जंगली हाथियों का झुंड, प्रबंधक ने बढ़ाई निगरानी
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पर्यटन एरिया में जंगली हाथियों की जानकारी लगते लगने के बाद से अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के प्रबंधक ने जंगली हाथियों की आवाजाही के लिए टाइगर रिजर्व क्षेत्र में नजर रखना शुरू कर दिया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी अंचल में सफारी करने पहुंचे सैलानी जंगली हाथियों को देखकर उत्साहित हो उठे। उधर, जानकारी मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने पर्यटन क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।
जंगल में लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाकर उन्होंने जंगली हाथियों की आवाजाही पर नजर रखनी शुरू कर दी है। जंगल सफारी पर गए पर्यटक जंगली हाथियों के झुंड को देखकर रोमांचित हो गए। इस रोमांचित नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। जंगली हाथियों का झुंड पर्यटन क्षेत्रों में कम ही देखने को मिलता है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पर्यटन एरिया में जंगली हाथियों की जानकारी लगते लगने के बाद से अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं। जिप्सी चालकों व गाइड से बात कर उन्हें सावधानी बरतने की जानकारी भी दे रहे हैं। सूचना के बाद प्रबंधन ने पर्यटन क्षेत्र में पेट्रोलिंग शुरू कर दी है और पल-पल मानिटरिंग की जा रही है।
क्षेत्र निदेशक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व राजीव मिश्रा ने जानकारी दी कि जंगली हाथियों की निगरानी की जा रही है। टाइगर रिजर्व के जंगली हाथियों का एक दल भी तैयार किया गया है। लगातार सूचना के बाद पर्यटन मार्ग को भी बंद कर दिया गया है। जंगली हाथियों से निपटने के लिए लगातार उच्च स्तरीय प्रयास किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications