Umaria Haathi Mahotsav: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की मौज, मसाज के साथ खा रहे 56 भोग

Umaria Haathi Mahotsav: मध्य प्रदेश के बांधवगढ टाइगर रिजर्व में इन दिनों हाथियों की खूब आवभगत हो रही है। उमरिया के टाइगर रिजर्व में 7 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में हाथियों को विशेष पकवान और आराम के साथ उनकी मालिश भी की जाती है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला गेट के पास रामा कैंप में सभी हाथियों को एक साथ लाकर सात दिनों तक उनकी खूब सेवा की जाती है। 12 हाथियों में सबसे उम्र दराज लगभग 80 साल का नर हाथी गौतम है। तो वहीं सबसे छोटी गायत्री दो साल की है।

Umariya Haathi Mahotsav

हाथियों की सुबह से सेवा शुरू हो जाती है। आवभगत के बाद हाथियों का मेडिकल परीक्षण किया जाता है और महावत का भी मेडिकल परीक्षण कराया जाता है। वहीं हाथी महोत्सव को देखने के लिए आसपास के क्षेत्र लोग भी पहुंच रहे हैं।

वन्य जीव प्रेमी ज्ञानेंद्र तिवारी के जानकारी अनुसार उमरिया के बांधवगढ़ में यह बहुत अच्छी पहल है कि हाथी महोत्सव मनाया जाता है। वह भी ऐसे समय में जब गणेश जी का त्योहार चल रहा है। हाथियों से 7 दिनों तक कोई भी काम नहीं लिया जाता। उनकी खूब सेवा तेल पानी की जाती है और ग्रामीण भी बड़ी श्रद्धा के साथ इसमें भाग लेते हैं।

वहीं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ रेंजर अर्पित मेराल के जानकारी अनुसार बांधवगढ़ में जितने भी हाथी हैं, ये रेस्क्यू के उद्देश्य या गश्ती के उद्देश्य से अलग-अलग रेंजों में रहते हैं। जैसे हम लोगों का गेट-टू-गेदर होता है उसी तरह से ये हाथियों का महोत्सव है। ये पूरे रेंजों से यहां इकट्ठा होते हैं। पूरे हाथी परिवार एक साथ रहते हैं। पूरे महावत एक साथ रहते हैं। ये अपने अनुभव बताते हैं। अपनी समस्याएं बताते हैं। जिस तरह हाथियों को भी इकट्ठा होना होता इस तरह महावतों का इकट्ठा होना होता है।

इन 7 दिनों में ये एक साथ रहते हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 4 फीमेल और 8 मेल हैं। इस बीच जब ये आपस में मेल करते हैं, तो हमारे पास आगे चल कर जब संतति उत्पन्न होती है। तो ये पालतू हाथी के रूप में भविष्य के लिए बहुत अच्छी बात है।

बताते चले कि टाइगर रिजर्व में मनाए जाने वाले हाथी महोत्सव में शामिल होने दूर- दूर से लोग आते हैं। ये लोग अपनी श्रद्धा के हिसाब से बहुत सी चीजें इनको उपहार भेंट कर खिलाते हैं। साथ ही हाथी की नजदीकी का आनंद लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+