Bandhavgarh Tiger Reserve: दो शावकों के साथ फिर नजर आई डॉटी बाघिन, नजारा देख रोमांचित हुए पर्यटक

मगधी जोन में तीन टाइगर एक साथ देखे गए हैं। यहां तीनों बाघ मदमस्त चाल से चल रहे थे। वहीं पर्यटकों के बीच दहशत का माहौल था क्योंकि तीन टाइगर अचानक सामने आ जाने की वजह से वह सभी डर गए।

Bandhavgarh Tiger Reserve Umaria

Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ नजर आई हैं। भ्रमण के दौरान बाघिन व शावक पर्यटकों को नजर आए हैं। शावकों को बाघिन के साथ अठखेलियां करते देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के प्रबंधन ने वीडियो व्हाट्सएप में वायरल किया है। कुछ दिन पहले एक बाघिन अपने तीन शावकों के साथ दिखी थी। जो अब थोड़े बड़े हो चुके हैं। यह बाघिन पिछले कुछ दिनों से जंगल में विचरण कर रही थी। एक साथ दो शावकों के दिखने से पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध बाघिन डॉट अपने शावकों के साथ जंगल में विचरण कर रही थी। पर्यटक भी जंगल के प्राकृतिक सौन्दर्य का लुत्फ उठा रहे थे। अचानक पर्यटकों की नजर टाइगर फैमिली पर पड़ी।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की मशहूर बाघिन डॉटी और उसके बच्चे मगधी जोन क्षेत्र के जंगल में एक साथ नजर आ रहे हैं। मगधी क्षेत्र में ही इन्होंने अपना कुनबा बना लिया है। डॉटी बाघिन की उम्र करीब नव वर्ष और उसके शावकों की उम्र करीब तीन-तीन साल की बताई जा रही है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध बाघिन डॉटी बड़े होने के बाद भी अपने शावकों के साथ विचरण करती है। शावक लगभग 24 से 26 माह की उम्र में अपनी मां से अलग हो जाते हैं। उसके शावक 3 साल यानी 36 माह के बाद भी एक साथ घूम रहे हैं। ऐसा कम ही देखने को मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+