MP: उमरिया में ऐसा बकरा जिस पर लिखा है मोहम्मद, बकरे के मालिक ने मांगे एक करोड़, खरीदार लगा चुके 50 लाख दाम
Umaria News: उमरिया के फारुक का दावा है। उनके पास एक ऐसा बकरा है। उनका कहना है कि इस पर उर्दू भाषा में मोहम्मद का नाम लिखा है। जो बकरे के ऊपर है। वह अल्लहा ने मुझे बख्शा है।

Umaria News: क्या आपने सुना है किसी बकरे की कीमत एक करोड़ हो सकती है। लेकिन यह सच है। भोपाल के बाद अब उमरिया जिले का एक बकरा इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस बकरे की कीमत 1 करोड़ रखी गई है। 2 साल, 6 महीने के इस बकरे की अब तक 50 लाख रुपए तक की बोली लग चुकी है।
Recommended Video
उमरिया जिले के नौरोजाबाद तहसील के अंतर्गत विंध्या कालोनी निवासी मोहम्मद फारूक का बकरा इन दिनों सुर्खियों में है। इस बकरे के खास होने का कारण बताया जा रहा है कि गले में उर्दू भाषा में मोहम्मद का नाम और पेट के निचले हिस्से पर अंग्रेजी का M लिखा है।
बकरे के मालिक ने इसकी कीमत 1 करोड़ रुपये लगाई है और खरीदारों ने अब तक इसकी कीमत 50 लाख 7 सौ 86 रुपये लगा भी दी है। लेकिन मालिक 1 करोड़ से कम में इसे बेचने को तैयार नहीं है।

बकरे के मालिक के अनुसार मोहम्मद नाम उनके धर्म में सबसे बड़ा है और बरकत देने वाला है और यह बकरा जहां भी जाएगा बरकत प्रदान करेगा। लिहाजा उसने कीमत 1 करोड़ रुपये रखी है। बकरे की कदकाठी और डील डोल भी आकर्षक है।
बता दें कि 2 वर्ष 6 महीने के इस बकरे का वजन डेढ़ क्विंटल के आसपास है। और मालिक फारूक इसे विशेष तरीके से देखभाल करते हैं। बकरे को रोज नहलाने के साथ तेल से मालिश की जाती है। और कमरे के अंदर बैठने के लिए चादर बिछाई जाती है। गर्दन में तकिया लगाकर इसे सुलाया जाता है।
बहरहाल बकरा एक करोड़ में बिके या न बिके, लेकिन इसकी कीमत क्षेत्र में सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं बकरे की खूब मौज हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications