बांधवगढ़ क्षेत्र में तेंदुए ने तीन लोगों पर किया हमला, रसोई घर में जबड़े और पंजे में अटकी रही एक युवती की सांसे
Bandhavgarh Tiger Reserve: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर क्षेत्र में इन दोनों लगातार तेंदुए के हमले से लोग बुरी तरह डरे हुए हैं। आए-दिन यहां तेंदुओं के हमले से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। खूंखार तेंदुए ने अब तक तीन लोगों को घायल कर चुका है।
हिरौली गांव में पहली घटना घटी है जब फूल चंद सिंह नामक एक किसान अपने खेत में काम करते समय अचानक तेंदुए ने हमला किया था। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग दौड़े तो तेंदुआ वहां से भाग गया। गंभीर रूप से घायल फूल चंद को तुरंत मानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

इसके बाद तेंदुआ पास के ही कुदरी गांव में घुस गया। यहां सुबह शौच के लिए निकले लवकेश बैगा पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में लवकेश गंभीर रूप से घायल हुए जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
तेंदुए का आतंक यहीं ख़त्म नहीं हुआ। कुछ ही देर बाद उसी गांव में मोनिका सिंह नामक युवती अपने घर में खाना बना रही थी, तभी अचानक तेंदुआ घर में घुस आया और उस पर हमला कर दिया। घर में घुसे तेंदुए को देखकर मोनिका के होश उड़ गए। वह चिल्लाई तो आस-पास के लोग दौड़े लेकिन तब तक तेंदुआ उसे घायल कर चुका था।
घायल लवकेश और मोनिका को भी तुरंत मानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लवकेश की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक इलाज बाद शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 108 एम्बुलेंस उपलब्ध न होने के कारण वन विभाग द्वारा उन्हें निजी वाहन से अस्पताल भेजा गया।
मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों घायलों को फिलहाल एक-एक हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि दी गई है। बाकी रकम नियमानुसार बिल जमा करने पर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications