Ujjain News: उज्जैन आरपीएफ ने पकड़ी महिला चोर गेंग, चार गिरफ्तार, सोने के मंगलसूत्र बरामद
Ujjain News: उज्जैन रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक महिला चोर गेंग का पर्दाफाश किया है, जो उज्जैन आकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद ट्रेन से फरार हो जाती थी। इस गेंग की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से चार सोने के मंगलसूत्र बरामद किए गए हैं।
रविवार रात गश्त के दौरान आरपीएफ की महिला पुलिस टीम ने रतलाम बीना ट्रेन में सर्चिंग की। शक होने पर चार महिलाओं से पूछताछ की गई और उनकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उनके पास से चार सोने के मंगलसूत्र मिले। जब इनसे इन मंगलसूत्रों के बारे में पूछताछ की गई, तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं, जिसके बाद उन्हें जीआरपी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जीआरपी थाने में पूछताछ के दौरान इन महिलाओं ने चोरी की घटनाओं को कबूल कर लिया। देवास निवासी अलका चौहान ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका मंगलसूत्र उज्जैन पहुँचने पर चोरी हो गया था। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने चारों महिलाओं से पूछताछ की और पता चला कि ये महिलाएँ राजगढ़ और पचोर की रहने वाली हैं और चोरी के लिए उज्जैन आती हैं।
पुलिस ने बताया कि इन महिलाओं के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं। वर्तमान में, पुलिस इनसे पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं के बारे में भी पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications