Ujjain news : महाकाल ने धारण किया अमेरिकी डायमंड का मुकुट, तस्वीरों में देखिए झलक
धार्मिक नगरी उज्जैन में गुजरात से आए भक्तों ने भगवान महाकालेश्वर को अमेरिकन डायमंड से जुड़े मुकुट अर्पित किया था, जहां गुजरात के भक्त की भेंट को स्वीकार करते हुए राजाधिराज भगवान महाकाल को अमेरिकी डायमंड से जुड़े मुकुट अर्पित किया गया। शनिवार को सुबह 4 बजे हुई भस्मा आरती के दौरान पुजारियों ने भगवान महाकाल को गर्म जल से स्नान कराया। इसके बाद भगवान महाकाल का दिव्य रूप में श्रृंगार किया गया। वहीं भगवान महाकाल को पुष्पमाला अर्पित करने के साथ ही गुजरात के भक्तों द्वारा लाए गए अमेरिकी डायमंड का मुकुट अर्पित किया गया।

बेहद ही खूबसूरत मुकुट अर्पित किया
प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित बाबा महाकालेश्वर का मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। यही कारण है कि, यहां अलग-अलग राज्यों के साथ ही दुनिया के अलग-अलग देशों से भी भक्त भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन के साथ ही भक्त यहां पर अलग-अलग तरह का चढ़ावा भी भगवान महाकाल को चढ़ाते हैं, हाल ही में गुजरात के एक ऐसे ही भक्त ने भगवान महाकाल को अमेरिकी डायमंड का बेहद ही खूबसूरत मुकुट अर्पित किया है, जहां अब यह मुकुट चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

डेढ़ महीने में बनकर हुआ तैयार
भगवान महाकालेश्वर को अर्पित किया गया डायमंड का यह बेहद की खूबसूरत मुकुट लगभग डेढ़ महीने में बनकर तैयार हुआ है। अमेरिकन डायमंड से मुकुट और अन्य चीजों को खूबसूरती से तैयार किया गया है। बताया जा जाता है की दानदाता लगातार मंदिर के प्रशासक के लगातार संपर्क में बने हुए थे, और उन्हीं की प्रेरणा से उन्होंने भगवान महाकाल के लिए श्रृंगार के लिए आभूषण बनवाए हैं। वहीं अब अमेरिकी डायमंड के इस बेहद ही खूबसूरत मुकुट से भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार हुआ।

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या
धार्मिक नगरी उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है, जहां छुट्टियों के चलते अब प्रतिदिन दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु महाकाल लोक निहारने भी धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंच रहे हैं। यही कारण है कि, धार्मिक नगरी उज्जैन की सारी पार्किंग फुल नजर आ रही है, तो वहीं जाम की भी स्थिति बन जाती है। शाम होते-होते श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होता है, जो देर रात तक नजर आता है।












Click it and Unblock the Notifications