Dog Khali: बाबा महाकाल का बेजुबान भक्त 'कुत्ता' भी रखता है व्रत और निभाता है सबसे अहम जिम्मेदारी

Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में एक खास शिवभक्त की चर्चा हो रही है। यहां महाकाल के लिए एक डॉग व्रत रखता है। वह इन दिनों नॉनवेज भी नहीं खा रहा है। साथ ही महाकाल के लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी निभा रहा है।

महाकाल मंदिर की ड्यूटी पर तैनात रहने वाले खली को विशेष रूप से सोमवार को केवल दूध पीकर पूरा दिन रखा जाता है, क्योंकि पेडिग्री में नॉनवेज शामिल होता है।

The dog of Ujjain temple keeps a fast

श्रावण मास के पवित्र सोमवार को जहां लाखों भक्त भगवान महाकाल की उपवासना करते हैं। वहीं उज्जैन पुलिस का डॉग स्क्वाड का सदस्य खली भी इस श्रद्धा में शामिल हो गया है। खली, हाल ही में शाजापुर से उज्जैन आया है और वह महाकाल मंदिर सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बन चुका है।

श्रावण के सोमवारों पर खली को दूध के अलावा कुछ नहीं दिया जाता, क्योंकि मंदिर में ड्यूटी के दौरान उसे पेडिग्री में मौजूद नॉनवेज से दूर रखा जाता है। खली की ड्यूटी न केवल मंदिर परिसर में बल्कि शाम को महाकाल की सवारी में भी होती है।

उपनिरक्षक महेश शर्मा के जानकारीमुताबिक खली को रोजाना दूध, रोटी और पेडिग्री दी जाती है, लेकिन श्रावण के सोमवार के दिन उसे सिर्फ दूध पर रखा जाता है। खली का यह पहला सावन उज्जैन में गुजरा है। मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही खली भगवान महाकाल के शिखर को नमन करता है और अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल लेता है।

खली के हैंडलर विनोद मीणा ने बताया कि खली अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा से निभाता है और महाकाल की सुरक्षा का जिम्मा उठाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+