विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में नई व्यवस्था, भस्म आरती के बाद भक्तों को मिला चाय और नाश्ता
उज्जैन, 29 अप्रैल: प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर में नई व्यवस्था लागू की गई है, जहां इस व्यवस्था के अंतर्गत सुबह होने वाली भस्मा आरती दर्शन का लाभ लेने वाले श्रद्धालुओं के लिए चाय और नाश्ते की व्यवस्था शुरू कर दी गई है. भस्मा आरती के बाद सुबह 4 बजे टोकन सिस्टम से अन्न क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए चाय और नाश्ते की व्यवस्था शुरू हुई है, नई व्यवस्था के अनुसार श्रद्धालुओं को भस्मा आरती खत्म होते ही नाश्ता दिया जाएगा, जहां इस नई व्यवस्था के लिए मंदिर प्रबंधन ने पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं.

दानदाताओं के माध्यम से मिलेगा नाश्ता
मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए शुरू की गई इस व्यवस्था का जिम्मा, दानदाताओं के पास रहेगा, जहां दानदाताओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को नाश्ता मिलेगा. वहीं इसके लिए मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है, जहां दानदाता अपने किसी विशेष दिन के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए नाश्ता उपलब्ध करा सकते हैं. इसके लिए दान दाता को मंदिर में निर्धारित राशि देकर अपना स्लॉट बुक कराना होगा, जिसके बाद वह दान कर इस व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान कर सकता है.
भक्तों में नई व्यवस्था को लेकर खुशी
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से शुरू की गई, इस नई व्यवस्था को लेकर श्रद्धालुओं ने भी खुशी जाहिर की है, जहां प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों से और यहां तक कि विदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं को नई व्यवस्था के तहत अब चाय और नाश्ता मिल सकेगा. वहीं अब मंदिर आने वाले श्रद्धालु इस नई व्यवस्था की जमकर सराहना करते नजर आ रहे हैं.












Click it and Unblock the Notifications