MP News: प्रेमी के लिए पति को पीट-पीटकर मार डाला, आजीवन कारावास होते ही महिला ने खा लिया जहर
MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक चौंक देने वाली घटना सामने आई है। जहां पहले महिला ने भाई और प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी और फिर जब न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई तो जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
पूरा मामला 2020 का है जब महिला ने अपने पति की हत्या कर दी थी। उसके इस वारदात में उसके भाई और प्रेमी ने मदद की थी। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट की मनगढ़ंत कहानी सुनाई गई लेकिन उनका झूठ ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुना दी।

आजीवन कारावास की सजा सुनते ही महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की जिससे न्यायालय में हंगामा जैसी स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस और आसपास खड़े लोगों ने उसके हाथ से पुड़िया छीन ली और महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया गया। हालत ठीक होने पर उसे जेल पहुंचाया जायेगा।
पूरा मामला उज्जैन के चिंतामन थाना एरिया के अकासोदा का साल 2020 का है जहां गांव में हत्या और लूट की जानकारी पर पुलिस पहुंची थी। यहां गांव के टीकम सिंह की हत्या हुई थी। पुलिस वारदात में पूछताछ कर रही थी तो मृतक की पत्नी रचना बाई ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मानगढ़ कहानी सुनाई। जिसमे उसने कहा की देर रात बदमाश घर में रखे 35 हज़ार रुपये और सोने चांदी के जेवर लूट ले गए और इस दौरान उनके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने अपनी जांच में पाया की महिला का कंही प्रेम प्रसंग चल रहा था। कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला और उसके प्रेमी रतन ने अपना जुर्म काबुल कर लिया था और पुलिस को बताया कि रतन से प्रेम संबंध के कारण पति से आए दिन लड़ाई होती थी। इस कारण डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी।
रचना ने बताया कि सजा सुनने के बाद घर से लाई जहर की पुडिय़ा से जहर खाने का प्रयास कर रही थी लेकिन कुछ लोगों वे वह पुडिय़ा छीन ली।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रचना की हालत स्थिर बनी हुई है और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे जेल मैं बंद कर दिया जाएगा।
सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश शशिकांत वर्मा ने रचना बाई के साथ-साथ उसके प्रेमी रतन सिंह, भाई वीरेंद्र सिंह और ईश्वर सिंह को हत्या और षड्यंत्र की धारा में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। उक्त सजा सुनाने के बाद पुलिस ने सभी को अपनी कस्टडी में ले लिया। इस दौरान कोर्ट परिसर में रचना बाई ने जहरीला पदार्थ खाने का प्रयास किया।












Click it and Unblock the Notifications