उज्जैन महाकाल के दर्शन करने पहुंची टीवी कलाकार रूपाली गांगुली, बाबा के आशीर्वाद से अनुपमा में मिली सफलता
Rupali Ganguly News: अनुपमा सीरियल की चर्चित अभिनेत्री रूपाली गांगुली आज बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची। जहां उन्होंने भगवान की भस्म आरती के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद कहा कि भगवान महाकाल का दरबार एक सिद्ध स्थान है। जहां पर बाबा महाकाल से कुछ भी मांगने की जरूरत नहीं है। वह सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं।

जानकारी अनुसार टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली रविवार सुबह भस्म आरती में शामिल हुई जहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए, वैसे तो वह इसके पहले भी कई बार बाबा महाकाल के दर्शन करने आ चुकी हैं।
लेकिन आज सुबह भी जब वह नंदी हॉल में बैठी हुई थी तब बाबा महाकाल के श्रृंगार से लेकर भस्म आरती के हर एक पल को वे निहारती नजर आई। भस्म आरती करने के बाद रूपाली ने मीडिया से कहा कि आज मैं जो भी हूं वह बाबा महाकाल का ही आशीर्वाद है।
वर्ष 2020 मे, मैं पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने आई थी और इसी मंदिर में मुझे अनुपमा सीरियल करने का मौका मिला था। बाबा महाकाल से कुछ मांगने नहीं आई हूं, बल्कि उनका आशीर्वाद सदैव मुझ पर और पूरे परिवार पर बना रहे ऐसी कामना मेने बाबा महाकाल से की है।
एक्ट्रेस रूपाली ने यह भी बताया कि पहले की तरह अब मेरे पास समय नहीं रहता लेकिन फिर भी जैसे ही कुछ देर के लिए भी मुझे फुर्सत होती है, मैं सीधे बाबा महाकाल के दरबार उनके दर्शनों के लिए दौड़े चली आती हूं।
आपको बताते चलें कि रूपाली ने 7 वर्ष की उम्र में पिता की फिल्म साहेब (1985) से अभिनय में कदम रखा। हालांकि, उन्हें सफलता टीवी पर आकर मिली। रूपाली कई सफल टेलीविजन सीरियल में दिखाई दे चुकी हैं। इनमें बा बहू और बेबी (2005), परवरिश कुछ खट्टी कुछ मीठी (2011) शमिल हैं। 2020 में वे अनुपमा टीवी सीरियल के साथ छोटे पर्दे पर वापस लौटीं।












Click it and Unblock the Notifications