Neemuch में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम, CM Shivraj देंगे युवाओं को सौगात
24 मार्च को जिला मुख्यालय नीमच पर राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे.

Recommended Video

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 24 मार्च को जिला मुख्यालय नीमच पर राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर मयंक अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, एडीएम नेहा मीना एएसपी सुंदर सिंह कनेश, जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद ने वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दशहरा मैदान नीमच पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश भी दिए।
अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दशहरा मैदान पर प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए मंच की व्यवस्था, बैरिकेडिंग व्यवस्था आमंत्रितो की बैठक व्यवस्था, हितग्राहियों की बैठक व्यवस्था, वाहन की पार्किंग व्यवस्था, एलईडी की व्यवस्था, मुख्यमंत्री के अन्य जिलों के हितग्राहियों से संवाद के लिए आवश्यक व्यवस्था कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आने वाले जिलेवासियों के लिए समुचित बैठने की व्यवस्था, टेंट व्यवस्था, माइक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का मौके पर निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था एवं सुचारू यातायात व्यवस्था, वाहन पार्किंग की व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कुछ ऐसी है तैयारी
प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयेाजन 24 मार्च 2023 को किया जाएगा। इसके अंतर्गत राज्यस्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में नीमच जिला मुख्यालय पर आयोजित किया जा रहा है। शेष जिला मुख्यालयों में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जावेगा। राज्यस्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का 24 मार्च 2023 को नीमच से सीधा प्रसारण न्यूज चैनलों एंव सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से किया जायेगा। इस प्रसारण को जिलास्तरीय कार्यक्रम में भी दिखाने की व्यवस्था की जायेगी। रोजगार दिवस कर्यक्रम में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले में लाभांवित हुए, हितग्राहियों को आमंत्रित कर, स्वीकृति वितरण पत्र जन-प्रतिनिधियों के माध्यम से दिलवाये जायेगें, तथा राज्यस्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 4 जिलों मुरैना, बैतूल, गुना, सतना के एक-एक हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद भी किया जायेगा। जिले के एनआईसी के माध्यम से हितग्राहियों को संवाद कराया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications