'मुझे बीफ खाना पसंद है...', बयान पर बुरे फंसे रणबीर और आलिया, महाकाल मंदिर से बिना दर्शन किए लौटे
उज्जैन, 6 सितंबर : प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में उस वक्त हंगामा हो गया जब बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने महाकाल मंदिर के मुख्य द्वार पर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। यही कारण रहा कि, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बाबा महाकाल के दर्शन किए बगैर वापस लौट गए। उधर, पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर हल्का बल प्रयोग करते हुए मामले को शांत करने की कोशिश की, इस दौरान फिल्म डायरेक्टर अयान मुखर्जी को महाकाल मंदिर के गर्भगृह में देखा गया, जहां वे बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लेते नजर आए।
Recommended Video

इस कारण हुआ रणबीर और आलिया का विरोध
हंगामा कर रहे हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं की मानें तो एक्टर रणबीर कपूर खुद बता चुके हैं कि, उन्हें बीफ यानि गौ मांस पसंद है, ऐसे में बीफ खाने वालों को मंदिर में कैसे प्रवेश दिया जा रहा है। यही कारण रहा कि, एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के महाकाल मंदिर पहुंचने से पहले ही हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए कार्यकर्ताओं को खदेड़ने की कोशिश की, जिसके चलते कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई।

डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने किए महाकाल दर्शन
हंगामेदार स्थिति के बीच फिल्म एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, बिना दर्शन किए ही मंदिर से लौट गए। इस बीच एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ डायरेक्टर अयान मुखर्जी, उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के बंगले पर भी पहुंचे थे, जिसके बाद हंगामा शांत होने पर फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने महाकाल मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन किया, और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

हिंदूवादी संगठनों ने दिया अल्टीमेटम
हंगामेदार स्थिति बनने के बाद पुलिस की ओर से हल्का बल प्रयोग कर हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को खदेड़ा गया, जहां इस कार्रवाई से नाराज हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ता महाकाल थाने पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई ना होने पर उज्जैन बंद करने की चेतावनी दी थी। साथ ही बड़ा विरोध प्रदर्शन शहर में करने का अल्टीमेटम भी दिया था।












Click it and Unblock the Notifications