Ujjain News: रंगपंचमी पर महाकाल को चढ़ेगा केसर जल, कैसे होंगे दर्शन, जानिए

मध्यप्रदेश के उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में रंगपंचमी पर्व दिनांक 19 मार्च 2025 के उपलक्ष्य पर परम्परा के सम्यक निर्वहन हेतु भस्म आरती एवं संध्या आरती में प्रतिकात्मक रूप से भगवान श्री महाकालेश्वर जी को 01 लोटा केसर युक्त जल अर्पण किया जावेगा।

उक्त केसर युक्त जल एवं केसर का रंग मंदिर की कोठार शाखा द्वारा भस्म आरती पुजारी एवं शासकीय पुजारी को उपलब्ध कराया जावेगा।

Ujjain

इसके अतिरिक्त गर्भगृह, नंदी मण्डपम्, गणेश मण्डपम्, कार्तिकेय मण्डपम् एवं सम्पूर्ण मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार का रंग-गुलाल इत्यादि ले जाना, रंग-गुलाल उड़ाया जाना, आपस में रंग-गुलाल लगाना, किसी विशेष उपकरण का उपयोग कर रंग इत्यादि उड़ाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आगंतुक समस्त श्रद्धालु मंदिर में किसी प्रकार का रंग-गुलाल लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे, आपस में रंग-गुलाल नहीं लगा सकेंगे। श्रद्धालुओं को जांच उपरांत ही मंदिर में प्रवेश दिया जावेगा।

श्रद्धालु मंदिर में रंग-गुलाल लेकर प्रवेश न कर सके इस हेतु समस्त द्वारो पर कार्यरत निरीक्षक एवं सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सौजन्यता पूर्वक व्यवहार बनाए रखकर, श्रद्धालुओं की सतत् जांच करने के उपरांत ही मंदिर में प्रवेश दिए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

श्री महाकालेश्वर मंदिर कंट्रोल रूम में कर्तव्यरत अधिकारी व कर्मचारी कैमरो के माध्यम से समस्त द्वारो एवं सम्पूर्ण मंदिर परिक्षेत्र की सतत् निगरानी रखकर यह सुनिश्चित करेंगे की मंदिर परिसर में किसी प्रकार से रंग-गुलाल व अन्य किसी विशेष उपकरण का प्रवेश व उपयोग न होवे।

रंगपंचमी पर निकलेगी रंगारंग गेर

मध्यप्रदेश के इंदौर में 19 मार्च बुधवार को परम्परागत रूप से रंगपंचमी की गेरें निकलेंगी। कलेक्टर आशीष ‍सिंह और पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने अधिकरियों के दल और गेर आयोजकों के साथ गेर मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

इस दौरान नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर पुलिस आयुक्त अमित सिंह, एडीएम रोशन राय सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने निर्धारित गेर मार्गों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया गया कि विद्युत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जीर्ण-शीर्ण भवनों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी। इन भवनों पर सूचना पटल भी लगाये जायेंगे। बताया गया कि, पूरे मार्ग पर सभी आवश्यक बंदोबस्त किये जा रहे हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रखें जायेंगे।

कलेक्टर सिंह ने बताया कि, पूरे मार्ग पर ‍निगरानी के लिये सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं। साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा हैं। बेरिकेटिंग की भी व्यवस्था रहेगी। आकस्मिक चिकित्सा के लिये भी प्रबंध किये जा रहे हैं। निर्धारित स्थानों पर एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था भी रहेगी। इंदौर शहर की इस पहचान के त्यौहार को देखने के लिए गेर मार्ग के भवनों पर नागरिकों के लिए बैठने की भी व्यवस्था की जा रही है।

ये भी पढ़े- Ujjain News: होली पर महाकाल मंदिर में प्रतिबंधित ये सामग्री, दर्शन को जाने वाले रखें ध्यान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+