Ujjain News: नाग पंचमी पर खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट, दर्शन मेंं लगेगा कितना वक्त, जानिए

उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर मंदिर के ठीक ऊपर विराजमान भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट नाग पंचमी पर रात 12 बजे खुलेंगे, जहां मान्यता के अनुसार मंदिर के कपाट खुलते ही भगवान नागचंद्रेश्वर की त्रिकाल पूजा की जाएगी।

नागपंचमी के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मन्दिर स्थित श्री नागचंद्रेश्वर भगवान के पट 8 अगस्त 2024 को मध्यरात्रि 12 बजे खुलेंगे और भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन 9 अगस्त 2024 को रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे।

Ujjain

श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन हेतु निर्धारित प्रवेश मार्ग

नागपंचमी के अवसर पर श्री नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन हेतु भील समाज धर्मशाला में स्थापित जूता स्टेण्ड पर जूते उतारकर तीन पंक्तियों में से गंगा गार्डन के समीप वाले मार्ग से चारधाम मन्दिर पार्किंग जिगजेग, हरसिद्धि चौराहा से रूद्र सागर की दीवार के समीप से विक्रम टीला होते हुए बड़ा गणेश मन्दिर के सामने से द्वार नम्बर-4 एवं 5 के रास्ते मन्दिर में प्रवेश कर विश्रामधाम, एयरो ब्रिज होते हुए भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन करेंगे। दर्शन उपरांत एयरो ब्रिज से विश्रामधाम रेम्प, मार्बल गलियारा होते हुए पालकी निकालने वाले मार्ग के समीप नवनिर्मित मार्ग से प्रीपेड बूथ तिराहा, बड़ा गणेश के सामने से हरसिद्धि चौराहा, हरसिद्धि धर्मशाला के संमुख वाले मार्ग से नृसिंह घाट तिराहा होते हुए अपने गन्तव्य तक पहुंचेंगे।

नागपंचमी पर्व पर निर्धारित वाहन पार्किंग

नागपंचमी पर्व पर श्री नागचंद्रेश्वर महादेव के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हरिफाटक पुल के समीप मेघदूत पार्किंग, हरिफाटक पुल के नीचे हाट बाजार पार्किंग, कर्कराज महादेव मन्दिर के समीप पार्किंग, कार्तिक मेला ग्राउण्ड, त्रिवेणी संग्रहालय के संमुख सरफेज पार्किंग आदि स्थानों पर पार्किंग की सुगम व्यवस्था की गई है। नागपंचमी पर्व के उपलक्ष्य पर भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर एवं भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन हेतु आगंतुक श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से उज्जैन शहर में चारो ओर से आने वाले मार्गो के चयनित स्थानों पर अस्थाई रूप से वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़े- Ujjain: साल में एक बार खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर, अबकी बार कैसी रहेगी दर्शन व्यवस्था, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+