Ujjain news: नए साल पर महाकाल दर्शन के लिए उमड़ेगी भीड़, मोबाइल ऐप से चलेगा पार्किंग का पता
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
नए वर्ष व छुट्टियों के कारण धर्मनगर उज्जैन के देव स्थलों पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ गई है। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में 5 लाख श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। ऐसे में शहर के चारों ओर जाम की स्थिति दिखाई दे रही है।
बाहर से आने वाले वाहनों के कारण शहर वासियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा पार्किंग के लिए अब एक नया ऐप जारी किया गया है। UJJAIN PARK SAMART नाम के इस ऐप में शहर की चार पार्किंग को जोड़ा गया है।

कुछ ऐसी रहेगी व्यवस्था
स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक ने बताया कि, महाकाल मंदिर के आसपास स्थित छोटा रुद्रसागर पार्किंग, त्रिवेणी पार्किंग, बेगम बाग पार्किंग और मेघदूत पार्किंग को ऐप से जोड़ा गया है। खास बात यह है कि कोई भी बाहर से आने वाला श्रद्धालु इस ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पार्किंग बुकिंग कर सकता है और पेमेंट भी ऑनलाइन ही दे सकता है। गूगल प्ले से इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है। यह ऐप बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए काफी लाभकारी साबित होगा।
कुछ ऐसी रहेगी दर्शन व्यवस्था
उज्जैन में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम एवं पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने नववर्ष के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मन्दिर में दर्शनार्थियों की संख्या में वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक तैयारियों के सम्बन्ध में महाकाल मन्दिर के महाकाल लोक स्थित कंट्रोल रूम में बैठक लेकर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि, दर्शनार्थियों को भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन सुलभ हो सकें, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने नववर्ष के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मन्दिर में दर्शनार्थियों की संख्या में वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक लेकर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये, दर्शनार्थियों को सुलभ दर्शन कराये जायेंगे, टिकिट लेकर शीघ्र दर्शन की व्यवस्था पूर्णत: बन्द रहेगी।
ये भी पढ़े- Ujjain news: नए साल पर महाकाल दर्शन करने वालों को रखना होगा इन बातों का ध्यान












Click it and Unblock the Notifications