Mahakal lok : महाकाल लोक का पहला चरण पूरा, जानिए अब दूसरे चरण में क्या रहेगा खास?

उज्जैन, 12 अक्टूबर : धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल लोक के पहले चरण का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किया गया, जहां अब महाकाल लोक के दूसरे चरण का निर्माण कार्य प्रगति पर है। महाकाल लोक के पहले और दूसरे दोनों ही चरणों में अलग-अलग तरह के काम किए जाने हैं, जहां पहले चरण में महाकाल कॉरिडोर यानी महाकाल लोक का निर्माण किया गया है, तो वहीं दूसरे चरण में महाकाल मंदिर के विस्तारीकरण से जुड़े कार्य पूरे किए जाएंगे। दूसरे चरण में मुख्य रूप से मंदिर के विस्तार के साथ ही सौंदर्यीकरण का काम भी किया जाएगा, जहां दोनों ही चरण पूरे हो जाने के बाद मंदिर परिसर एक अलग स्वरूप में नजर आएगा।

दूसरे चरण में होंगे ये महत्वपूर्ण काम

दूसरे चरण में होंगे ये महत्वपूर्ण काम

धार्मिक नगरी उज्जैन में बनने वाले महाकाल लोक के प्रथम चरण का काम पूरा हो चुका है, जहां अब दूसरे चरण का काम भी जल्द ही शुरू होगा, जिसके अंतर्गत दूसरे चरण में भी अत्यंत महत्वपूर्ण काम यहां संपन्न होने हैं, जिनमें महाराज वाड़ा परिसर का उन्नयन, रूद्र सागर का जीर्णोद्धार भी पूरा होना है। रामघाट का सौंदर्यीकरण उसमें शामिल है। रूद्र सागर का पैदल पुल, शिखर दर्शन, मेघदूत वन , भूमिगत पार्क, नवीन बैटिंग हाल, आपातकालीन निर्गम एवं प्रवेश द्वार, रुद्रसागर पश्चिमी मार्ग का विकास भी इसमें होना है।

साथ ही होंगे ये काम

साथ ही होंगे ये काम

इसके साथ ही स्कूल परिसर लाइट एवं साउंड, मंदिर पहुंचने हेतु सुगम मार्ग, त्रिवेणी संग्रहालय का विस्तार, नीलकंठ वन-मार्ग का विकास, धर्मशाला का निर्माण, अन्न क्षेत्र का निर्माण, ऐसे करके यह सारे काम होने हैं। इसी के साथ-साथ कुछ स्कूल रखे हैं, उनको भी बनाने का काम करेंगे, जैसे- नवीन स्कूलों का निर्माण, गणेश नगर स्कूल का निर्माण। यह पूरी परियोजना 856 करोड 9 लाख रुपए की होगी। महाकाल कॉरिडोर के पहले और दूसरे चरण में संपन्न होने वाले कामों के बाद महाकाल मंदिर का बदला हुआ स्वरूप नजर आएगा।

पहले चरण का लोकार्पण संपन्न

पहले चरण का लोकार्पण संपन्न

प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित बाबा महाकालेश्वर मंदिर में बनाए गए महाकाल लोक का लोकार्पण कार्यक्रम पूरा हो गया है, जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया। जानकारी के अनुसार लोकार्पण से अगले ही दिन यानी 12 अक्टूबर को महाकाल लोक, आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। वहीं अब महाकाल लोक के दीदार को प्रकार श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आ रहा है। अलग-अलग चरणों में किए जा रहे महाकाल कॉरिडोर के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है, जहां महाकाल कॉरिडोर के दूसरे चरण का काम भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+