Ujjain news: Mahakal lok में स्थापित हुई सप्तऋषि की नई मूर्तियां, जल्द होगा अनावरण
धार्मिक नगरी उज्जैन में आंधी तूफान के चलते हुए महाकाल लोग की मूर्तियां गिरने का मामला सामने आया था, जहां अब महाकाल लोक में सप्त ऋषि की मूर्तियां दोबारा स्थापित कर दी गई हैं। सप्त ऋषि की यह मूर्तियां मुंबई से उज्जैन लाई गई हैं।
मुंबई से इंदौर इन मूर्तियों को ट्राले की सहायता से लाया गया था, जहां मूर्तियों को महाकाल लोक में स्थापित कर मूर्तियों पर कपड़ा लगाया गया है, फिलहाल श्रद्धालु कोई मूर्तियों के पास जाने की इजाजत नहीं है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही इन मूर्तियों का अनावरण होगा।

कुछ इस तरह हुआ मूर्ति निर्माण
Recommended Video

सप्त ऋषि की मूर्तियां बनाने का काम मुंबई में किया जा रहा था, जहां काम पूरा होने के बाद इन मूर्तियों को ट्राली की सहायता से उज्जैन लाकर एक बार फिर महाकाल लोक में स्थापित कर दिया गया है। अबकी बार यह मूर्तियां विशेषज्ञों द्वारा अलग-अलग मौसम के अनुसार तैयार की गई है। वहीं अब इन मूर्तियों का जल्द ही अनावरण होगा। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मूर्तियों का अनावरण करने धार्मिक नगरी उज्जैन आ सकते हैं, जहां उज्जैन में इन मूर्तियों का अनावरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।
हवा-आंधी से हुआ था नुकसान
धार्मिक नगरी उज्जैन में आंधी और तूफान के चलते महाकाल लोक में भारी नुकसान हुआ था, जहां आंधी और तूफान के चलते महाकाल लोक में स्थित सप्तर्षियों की मूर्ति के साथ ही कई और भी मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहीं आंधी तूफान के बीच मूर्तियां टूटने के घटनाक्रम से ही आम जन में आक्रोश दिखाई दे रहा था तो वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया था। वहीं अब हवा और आंधी से गिरी सप्त ऋषियों की मूर्तियों का पुनर्निर्माण जारी है, जहां अगस्त तक महाकाल लोक में एक बार फिर सप्त ऋषि की मूर्तियों को स्थापित कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़े- Sawan 2023 में बना खास रिकॉर्ड, अब तक 1 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए महाकाल दर्शन












Click it and Unblock the Notifications